• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांचौर-विवाद में झड़प, महिला की मौतः बारात रवाना होने की हो रही थी तैयारी, 8 लोग गंभीर घायल, झाब के आंबा का गोलियां गाव में हुआ खूनी सघर्ष

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 25, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सांचौर-रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। दरअसल शुक्रवार शाम एक पक्ष बारात लेकर जा रहा था। इस दौरान रास्ते को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। घटना जालोर जिले के झाब थाना क्षेत्र के आंबा का गोलिया गांव की है।

झाब थाना एएसआई मीठालाल ने बताया- शुक्रवार रात 9 बजे सूचना मिली कि झाब थाना क्षेत्र के आंबा का गोलिया में दो पक्षों में रास्ते को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। सूचना पर टीम गांव में पहुंची। जहां से बुजुर्ग महिला झमकू (60) पत्नी झवता राम बिश्नोई के शव को सांचौर जिला अस्पताल की मोच्र्युरी में रखवाया। जबकि 8 घायलों को सांचौर के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

दो साल से चल रहा था विवाद

पुलिस ने बताया-ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया कि गांव के झवता राम बिश्नोई और मालाराम बिश्नोई के परिवार के बीच घर के रास्ते को लेकर दो साल से विवाद चल रहा था। दोनों ही आपस में चचेरे भाई लगते हैं। 23 अप्रैल को तहसीलदार की मौजदूगी में रास्ता खोला गया।

बारात निकलते समय रास्ते को लेकर हुआ विवाद

शुक्रवार को मालाराम बिश्नोई के बेटे मुकेश की शादी थी। बारात बाड़मेर के सोनड़ी जाने वाली थी। शाम 7 बजे घर से बारात निकलने की तैयारी हो रही थी। इस दौरान फिर से रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि मालाराम बिश्नोई पक्ष के लोगों ने झवता राम के परिवार लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में झवता राम की पत्नी झमकू देवी की मौत हो गई। जबकि परिवार के 8 लोग घायल हो गए। घायलों में खंगार पुत्र चोखाराम, करनाराम बिश्नोई पुत्र जालाराम, कमला बिश्नोई पत्नी प्रकाश, प्रकाश पुत्र खंगारा राम, जगमाल बिश्नोई पुत्र जालाराम, केली देवी पत्नी खंगाराराम, एलसी देवी पत्नी मांगी लाल और अनसी देवी पत्नी अचलाराम शामिल हैं।

प्रशासन ने दो बार खुलाया रास्ता

चितलवाना तहसीलदार चमनलाल ने बताया- आंबा का गोलिया में रास्ते को लेकर एसडीएम कोर्ट की ओर से फैसला दिया गया था। जिसमें मालाराम बिश्नोई को रास्ता दिया गया था। आदेश की पालना करते हुए 16 अप्रैल को प्रशासन की ओर से रास्ता खुलवाया था। मगर रास्ते को झवता राम और खंगारा राम पक्ष की ओर से रास्ते को फिर से बंद कर दिया गया। ऐसे में 23 अप्रैल को दूसरी बार प्रशासन ने रास्ता खुलावाया।

जांच में जुटी पुलिस

एसएसआई मीठालाल ने बताया- मृतक झमकू देवी के परिवार की ओर से अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई के साथ घायलों के बयान भी लिए जाएंगे। वहीं दूसरा पक्ष बारात लेकर बाड़मेर गया है। वापस लौटने पर पूछताछ की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Previous Post

रानी- दिन में सून बंद तीन मकानों में हुई चोरी का खुलासा,  दो महिला गिरफ्तार चोरी का शत प्रतिशत माल बरामद

Next Post

माउंट आबू में बदला मौसम का मिजाजः उमस के बीच हुई हल्की बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत

Next Post
माउंट आबू में बदला मौसम का मिजाजः उमस के बीच हुई हल्की बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत

माउंट आबू में बदला मौसम का मिजाजः उमस के बीच हुई हल्की बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page