रानी- दिन में सून बंद तीन मकानों में हुई चोरी का खुलासा, दो महिला गिरफ्तार चोरी का शत प्रतिशत माल बरामद
PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
पाली- चैनसिंह महेचा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली जिला पाली ने बताया कि दिनांक 21.04.2026 को दिन के समय ग्राम बिजोवा में सूने पडे तीन बंद मकानों में हुई चोरी घटना व जिले में हो रही अन्य चोरियो की गम्भीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियान की धरपकड़ हेतु पारसराम चौधरी आरपीएस वृताधिकारी बाली के निर्देशन में आनन्द कुमार निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रानी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया एवं प्रकरण संख्या 100 दिनांक 21.04.2026 धारा 331(4),305 (ए) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। थानाधिकारी पुलिस थाना रानी के नेतृत्व में गठीत टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी कैमरो के फुटेज चैक किये गये व मुखबीर मामुर कर पम्परागत पुलिस के तरीको व तकनिकी सहायता से चोरी की वारदात में अज्ञात दो महिला आरोपियान को भरसक प्रयास से दस्तयाब कर बाद पुछताछ के आरोपियान द्वारा कबाड का सामान खरीदते समय बंद पड़े मकानों का चयन कर चोरी की वारदात करना स्वीकार करने पर गिरफतार किया जाकर आरोपियान के कब्जे से प्रकरण हाजा में चोरी हुए माल-मशरुका की शत प्रतिशत बरामदगी की गई।
कार्यवाही टीमः-
1. आनन्द कुमार निपु थानाधिकारी थाना रानी जिला पाली।
2 बृजकिशोर सउनि पुलिस थाना रानी जिला पाली (विशेष भूमिका)
3. पवन कानि 1729 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
4. रामेश्वरी महिला कानि 1642 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
5. मानवेन्द्रसिह चालक 112 वाहन ।
गिरफ्तारशूदा मुलजिम का विवरणः-
1 मंगली उर्फ देवी पत्नि विशाल कालबेलिया उम्र 21 साल पैशा कचरा बिनना निवासी चुंगी नाका शमशान के पास रानी स्टेशन पुलिस थाना रानी जिला पाली।।
2. हिना पत्नि भीमाराम उर्फ राजू कालबेलिया उम्र 25 साल पैशा प्लास्टिक व भंगार बीनना निवासी चुंगी नाका बिजोवा रोड शमशान के पास रानी स्टेशन पुलिस थाना रानी जिला पाली।।

