• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आकोली के युवक की सड़क हादसे में मौतः स्कूटी फिसलने से हुआ हादसा, दो बहनों का इकलौता भाई था

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 21, 2026
in Local
0
आकोली के युवक की सड़क हादसे में मौतः स्कूटी फिसलने से हुआ हादसा, दो बहनों का इकलौता भाई था

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सांचौर-सांचौर क्षेत्र के आकोली निवासी एक युवक मनोज धायल का जोधपुर में सड़क हादसे में निधन हो गया। मनोज जोधपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसकी स्कूटी अचानक असंतुलित होकर फिसल गई थी। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद सदमे या चोट के कारण हार्ट फेल होने से उसकी मौत हो गई। यह घटना रविवार शाम की है।

मृतक मनोज धायल पुत्र जगदीश मूल रूप से आकोली का निवासी था। वो अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। मनोज अविवाहित था और जोधपुर में रहकर अपनी शिक्षा पूरी कर रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा कल शाम उस समय हुआ जब मनोज शहर में कहीं जा रहा था। उसकी स्कूटी अचानक फिसल गई और डिवाइडर से टकरा गई, जिससे मनोज गंभीर रूप से चोटिल हो गया।

घटना के बाद मनोज के शव को जोधपुर की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया था। देर रात को परिजन जोधपुर पहुंच गए थे। शव को जोधपुर से आकोली ले जाया गया है, जहां दिन में अंतिम संस्कार किया गया।

Previous Post

मालनू भागल में बीजेपी नेता विधायक प्रतिनिधि विभिन्न कार्यक्रमो में हुए सम्मलित, पंचायत चुनावों को लेकर की चर्चा

Next Post

बागोड़ा- बेकाबू बोलेरो पलटी, एक की मौतः 3 घायल, नरसाना के पास हुआ हादसा; विवाह समारोह से लौट रहे थे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page