
PALI SIROHI ONLINE
पुलिस थाना सादडी द्वारा नकबजनी के आरोपी को किया गिरफतार
संदर्भित विषयः-
पाली-पूजा अवाना, पुलिस अधीक्षक, जिला पाली ने बताया कि बाली वृत में सम्पत्ति संबंधि अपराधों की रोकथाम बाबत चैनसिह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली एवं उप अधीक्षक पुलिस वृत बाली राजेश यादव के निर्देशन में सभी थानाधिकारीयों को सघन गश्त एवं चोरी की वारदातो को खालने हेतु निर्देश प्रसारित किये गये किये गये है। दिनांक 07.07.2025 को ग्राम भीटवाडा में खिडकी, दरवाजा, पंख, तराजू व अन्य घर का सामान चोरी होने का प्रकरण दर्ज हुआ। जिसमें पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अरोपियों को गिरफतार व चोरी हुए सामन की शत प्रतिशत बरामदगी की गई। उक्त प्रकरण में मुख्य आरोपी पवनी पत्नी कांतिलाल सरगरा उम्र 47 साल निवासी भीटवाडा थाना सादडी व सहअभियुक्त मोडाराम पुत्र हेमाराम जाति गाडोलिया लौहार उम्र 30 साल निवासी मौरखा थाना सादडी जिला पाली को गिरफतार किया गया।
गठीत टीमः-
1. हनवंतसिह सोढा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सादडी
2. अमरचंद कानि. 659 पुलिस थाना सादडी
3. सुरेन्द्र कुमार कानि 1554 पुलिस थाना सादडी
4. कैलाशराम कानि 1799 पुलिस थाना सादडी
5. प्रतिभा मकानि 828 पुलिस थाना सादडी
6. मैना देवी मकानि 1532 पुलिस थाना सादडी
नाम पता आरोपीः-
01. पवनी पत्नी कांतिलाल सरगरा उम्र 47 साल निवासी भीटवाडा थाना सादडी जिला पाली।
02. मोडाराम पुत्र हेमाराम जाति गाडोलिया लौहार उम्र 30 साल निवासी मौरखा थाना सादडी जिला पाली।


