• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सादड़ी- सवा करोड़ का 759 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त से भरी हुई ईसुजु गाडी जब्त, पिस्टल की एक मैग्जीन मय 03 जिन्दा कारतुस भी जब्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 26, 2026
in Local
0
सादड़ी- सवा करोड़ का 759 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त से भरी हुई ईसुजु गाडी जब्त, पिस्टल की एक मैग्जीन मय 03 जिन्दा कारतुस भी जब्त

PALI SIROHI ONLINE

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में,  किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली एवं रतनाराम देवासी आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक बाली, जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं डीएसटी पाली प्रभारी राजेन्द्रसिंह उनि मय टीम,  दिनेश कुमार निपु एएनटीएफ आयुक्तालय जोधपुर मय टीम व थानाधिकारी हनवंतसिंह सोढा निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना सादडी मय टीम के द्वारा सयुक्त कार्यवाही करते हुये सवा करोड़ रूपये की कीमत का कुल 37 प्लास्टिक के कट्टो में भरा हुआ 759.180 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त व एक पिस्टल की मैग्जीन जिसमें तीन जिन्दा कारतुस 9 एमएम मय ईसुजु वाहन के बरामद किया गया।

घटना का सारांशः- दिनांक 23.09.2026 को जिला पाली में मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला विशेष बल (डीएसटी) पाली की सूचना पर ओम आश्रम देसुरी के सामने नाकाबंदी करवाई गई थी। दौराने नाकाबंदी एक सफेद कलर की ईसुजु गाडी जिसके पिछे डाले पर तिरपाल बंधा हुआ के चालक द्वारा पुलिस थाना देसुरी की नाकाबंदी तोडकर वाहन को रानी की तरफ भगाकर ले गया। तत्पश्चात् सम्पूर्ण जिले में उक्त वाहन की नाकाबंदी करवाई गई। दौराने नाकाबंदी एएनटीएफ आयुक्तालय जोधपुर की टीम डीएसटी पाली, पुलिस थाना सादडी व पुलिस चौकी नाडोल टीम द्वारा सयुक्त रूप से उक्त वाहन का पिछा किया गया। इसी दौरान उक्त ईसुजु वाहन के चालक द्वारा एएनटीएफ टीम पर पिस्टल से फायरीग की गई। फिर भी उक्त टीमों द्वारा निरन्तर पिछा करने पर उक्त वाहन के चालक द्वारा वाहन को उन्दरथल नदी में भगाकर ले जाने का प्रयास किया। जिस पर उक्त टीमों घेरा डालकर वाहन को दस्तयाब करने का प्रयास किया तो वाहन का चालक वाहन को नदी में छोडकर पास की झाडियों में भाग गया। उक्त ईसुजु वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में कुल 37 प्लास्टिक के कट्टो में 759.180 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त व एक पिस्टल की मैग्जीन जिसमें तीन जिन्दा कारतुस 9 एमएम मय ईसुजु वाहन के बरामद कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

गठित टीमः-
1. हनवंतसिंह सोढा निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सादडी, जिला पाली।
2. दिनेशकुमार नि.पु. प्रभारी एएनटीएफ
3. राजेन्द्रसिंह उनि डीएसटी पाली
4. श्रवणसिंह सउनि डीएसटी पाली
5. जगाराम सउनि डीएसटी पाली
6.  चन्द्रवीरसिंह सउनि डीएसटी पाली
7.  महिपालसिंह सउनि, एएनटीएफ
8. परविन्दरसिंह सउनि चौकी नाडोल पुलिस थाना रानी
9.  धनराज मुआ 176 डीएसटी पाली
10.  धर्मेन्द्रसिंह कानि 1266 डीएसटी पाली
11. लक्ष्मणसिंह कानि 46 डीएसटी पाली
12. रामनिवास कानि 246 डीएसटी पाली
13. गणेशराम कानि 1618 चौकी नाडोल पुलिस थाना रानी
14. रामनिवास कानि 210, एएनटीएफ
15. रमेश कानि 212, एएनटीएफ
16. चुतराराम कानि 211 एएनटीएफ
17. सोनु कानि 111 एएनटीएफ
18. जितेन्द्र कुमार कानि. 1840 पुलिस थाना सादडी, जिला पाली।
19. बनवारीलाल कानि. 1798 पुलिस थाना सादडी, जिला पाली।
20. रमेश कुमार कानि 1120 पुलिस थाना सादडी जिला पाली ।

Previous Post

खेलों के महाकुंभ में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोजरा का ऐतिहासिक परचम: तीन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में हासिल की शानदार सफलता

Next Post

कोठार गाँव मै मगरी वाले बाबा रामदेव चमत्कारी मंदिर पर महाप्रसादी भजनसंध्या के साथ निःशुल्क भंडारा कार्यक्रम भी संम्पन्न

Next Post

कोठार गाँव मै मगरी वाले बाबा रामदेव चमत्कारी मंदिर पर महाप्रसादी भजनसंध्या के साथ निःशुल्क भंडारा कार्यक्रम भी संम्पन्न

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page