PALI SIROHI ONLINE
कोजरा खेलों के महाकुंभ में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोजरा का ऐतिहासिक परचम: तीन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में हासिल की शानदार सफलता
कोजरा : स्थानीय सेठ जयशंकर विश्वेश्वर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोजरा के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं समूचे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की खेल टीमों ने उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए 19 वर्षीय जिला स्तरीय गर्ल्स खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, 17 वर्षीय जिला स्तरीय बॉयज खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा 19 वर्षीय जिला स्तरीय बॉयज क्रिकेट प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर तीन-तीन खिताब अपने नाम किए हैं।
विद्यालय की इस ऐतिहासिक सफलता पर समस्त विद्यालय परिवार में अत्यंत हर्ष और उल्लास का माहौल है।
खिलाड़ियों की इस स्वर्णिम उपलब्धि पर सर्व श्री भीम सिंह, दीप्रदा झा, नटवर लाल, नीता चौहान, अशोक वर्मा, कांति लाल मीणा, माधोराम घांची, मानवेंद्र सिंह चौहान, जयंती लाल रावल, गोपाल राम, छगन लाल, दिनेश कुमार दारा, गोविंद कुमार, हंसराज मीणा, किरण कंवर, किशोर कुमार, मोना मीणा, नारायण लाल, नरेश गर्ग, प्रकाश चंद्र, प्रकाश मेघवाल, रेनू मीणा, रिंकी मीणा, संगीता त्यागी, संजय माली, सोना राम मीणा, विनोद कुमार एवं योगेश कुमार सोलंकी ने अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




