• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रेवदर-तारबंदी तोड़कर खेत में घुसी कार, युवक की मौत: खेत में काम कर रहा था; ड्राइवर फरार, जीप जब्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 15, 2026
in Local
0
रेवदर-तारबंदी तोड़कर खेत में घुसी कार, युवक की मौत: खेत में काम कर रहा था; ड्राइवर फरार, जीप जब्त

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-रेवदर थाना क्षेत्र के मलावा गांव में खेत पर काम कर रहे एक युवक को अनियंत्रित टैक्सी जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

एएसआई ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे जीप खेत की तारबंदी तोड़कर अंदर घुस गई। इसी दौरान उसने खेत में काम कर रहे युवक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान आवाड़ा हाल जोलपुर निवासी काजू नाथ पुत्र दशरथ नाथ के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को रेवदर अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पोस्टमॉर्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिया गया।

हादसे के बाद जीप ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फरार जीप को जब्त कर लिया। पुलिस जीप और उसके ड्राइवर को रेवदर थाने ले आई है और आगे की जांच कर रही है।

Previous Post

सिरोही-एनेस्थीसिया की सुई लगते ही आया अटैक: ऑपरेशन थिएटर में बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page