• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

गोशाला की हौद में गिरी 3 साल की मासूम, मौतः खेलते-खेलते पहुंची; बर्तन निकालते समय हुआ हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-गोशाला परिसर में खेल रही 3 साल की मासूम पानी के हौद में गिर गई। बच्ची के आसपास दिखाई ना देने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान पशुओं के पानी पीने के लिए बनाए गए हौद में बच्ची का शव मिला। घटना सिरोही जिले के अनादरा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव सिरोड़ी स्थित श्री बाणेश्वर जीवदया गोशाला की है।

थाना अधिकारी कमलेश गहलोत ने कहा- मृतक बच्ची चंचल (3) कोटा के देवरानी की रहने वाली थी। मासूम के परिजन पिछले कई महीनों से गोशाला में रहकर मजदूरी और सेवा कार्य कर रहे थे।

परिजनों ने बताया कि गुरुवार दोपहर के समय बच्ची की मां घर में सो रही थी। जबकि पिता गोशाला में काम कर रहे थे। इस दौरान बच्ची खेलते-खेलते पानी के हौद के पास चली गई। इस दौरान वहां रखा लौटा हौद में गिर गया। जिसे निकालने के चक्कर में मासूम पानी में गिर गई।

पानी के हौद में मिला शव

काफी देर तक जब मासूम दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। इस दौरान पानी के हौद में मासूम पड़ी मिली। इस पर परिजन फौरन उसे अनादरा सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर अनादरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Previous Post

बोलेरो पलटी, मां-बेटे समेत 4 की मौत: अजमेर से जियारत करके लौट रहे थे लोग, टायर फटने के बाद गाड़ी सड़क से 10 फीट नीचे गिरी

Next Post

मारवाड़ जंक्शन में दो गुटों में झगड़ा, किया फायरः लाठी-पत्थर चले, गाड़ियों में की तोड़फोड़, दोनों पक्षों के लोगों को लिया हिरासत में

Next Post

मारवाड़ जंक्शन में दो गुटों में झगड़ा, किया फायरः लाठी-पत्थर चले, गाड़ियों में की तोड़फोड़, दोनों पक्षों के लोगों को लिया हिरासत में

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page