• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बोलेरो पलटी, मां-बेटे समेत 4 की मौत: अजमेर से जियारत करके लौट रहे थे लोग, टायर फटने के बाद गाड़ी सड़क से 10 फीट नीचे गिरी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 28, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बालोतरा-बालतोरा जिले में टायर फटने से बोलेरो पलट गई। हादसे में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो सवार अजमेर से जियारत करके बाड़मेर के चौहटन लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर पचपदरा पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने गाड़ी में फंसे घायल 7 लोगों को बालोतरा के नाहटा जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो गंभीर घायल को जोधपुर रेफर कर दिया। जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दो मरीजों का बालोतरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना पचपदरा थाना क्षेत्र के भाडियावास गांव के पास की गुरुवार शाम 4 बजे की है।हादसे में 8 साल के मासूम की मौत

पचपदरा थाना एएसआई अमराराम ने बताया- बाड़मेर जिले के चौहटन क्षेत्र के कोनरा विलायतशाह निवासी रहमत (52) पत्नी नूर मोहम्मद, अरशद (8) पुत्र नूर मोहम्मद, कादर खान (35) पुत्र इनायत, काजे खां, हबीब खान, रजाक खान और सवाई खान ईद के मौके पर अजमेर दरगाह में जियारत करने गए थे। वहां से लौटते समय बालोतरा के भाडियावास गांव के बाद बोलेरो का टायर फट गया। जिससे गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई और सड़क से 10 फीट नीचे जा गिरी। बोलेरो कुल 8 लोग सवार थे।

हादसे में रहमत पत्नी नूर मोहम्मद, अरशद पुत्र नूर मोहम्मद और कादर खान पुत्र इनायत निवासी कोनरा विलायतशाह की मौत हो गई। वहीं काजे खां और हबीब खान को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर कर दिया गया। जहां हबीब खान (45) की इलाज के दौरान मौत हो गई। रजाक खान और सवाई खान का बालोतरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम होगा।

Previous Post

रानी-पी. एस. सेवा समिति रानी स्टेशन द्वारा “उत्कृष्ट सेवा सम्मान 2026” पुलिस सम्मान समारोह आयोजीत

Next Post

गोशाला की हौद में गिरी 3 साल की मासूम, मौतः खेलते-खेलते पहुंची; बर्तन निकालते समय हुआ हादसा

Next Post

गोशाला की हौद में गिरी 3 साल की मासूम, मौतः खेलते-खेलते पहुंची; बर्तन निकालते समय हुआ हादसा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page