• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

छत पर सोए युवक का सुबह आंगन में मिला शवः सिर और आंख पर मिले चोट के निशान, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 28, 2026
in Local
0
छत पर सोए युवक का सुबह आंगन में मिला शवः सिर और आंख पर मिले चोट के निशान, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-सिरोही जिले के अनादरा थाना क्षेत्र के बापुड़ा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार रात घर की छत पर गए युवक का शव सोमवार सुबह आंगन में लहूलुहान हालत में मिला।

सिर और आंख पर चोट के निशान मिलने तथा छत पर खून के निशान पाए जाने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद ग्रामीण अनादरा अस्पताल में इकठ्ठा हो गए और निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

मृतक के भाई लक्ष्मणराम देवासी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई दलाराम (36) पुत्र जगमालाराम देवासी निवासी बापुड़ा पशुपालन का काम करता था। रविवार शाम वह सिरोड़ी से दूध का काम निपटाकर घर लौटा था।

खाना खाने के बाद मोबाइल पर बात करते हुए वह छत पर चला गया। रात करीब 12 बजे उसकी पत्नी ने उसे नीचे आकर सोने के लिए कहा, लेकिन दलाराम ने नीचे आने से मना कर दिया।


आंगन में मृत मिला भाई

सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच लक्ष्मणराम की नींद खुली तो उसने दलाराम को आंगन में मृत अवस्था में पड़ा देखा। उसके सिर से काफी खून बह रहा था। वहीं दाहिनी आंख पर चोट के गहरे निशान बताए गए हैं। परिजनों ने छत पर जाकर देखा तो वहां भी खून के निशान मिले। साथ ही दलाराम के सिर पर बांधने वाला रुमाल भी छत पर पड़ा मिला। इन परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही रेवदर सीआई सीताराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को अनादरा अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। परिजनों और समाजबंधुओं की मांग के बाद मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

डॉग स्क्वायड से जांच की मांग, डीएसपी ने की समझाइश

परिजनों ने पुलिस से डॉग स्क्वायड बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच करवाने की मांग की। उनका कहना हैकि गांव में पहले भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया है। मौके पर डीएसपी मुकेश चारण भी पहुंचे और परिजनों से समझाइश की।

परिजनों की मांग पर जोधपुर से डॉग स्क्वायड की टीम करीब 6.30 बजे बापुड़ा पहुंची और घटनास्थल सहित आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर डीएसपी मनीष चारण, तहसीलदार पनाराम, रेवदर सीआई सीताराम और अनादरा सीआई अमराराम समेत पुलिस बल मौजूद है।

Previous Post

पाली- सहायक लेखा अधिकारी ओमप्रकाश जाजू का सेवानिवृत्ति पूर्व अभिनंदन

Next Post

साधु का भेष रखकर लूट करने वाले बदमाश पकड़ेः रेवदर में बुजुर्ग को मारपीट कर लूटा, पंचायत चुनाव लड़ रहे लोगों से वसूलते थे चंदा

Next Post

साधु का भेष रखकर लूट करने वाले बदमाश पकड़ेः रेवदर में बुजुर्ग को मारपीट कर लूटा, पंचायत चुनाव लड़ रहे लोगों से वसूलते थे चंदा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page