PALI SIROHI ONLINE
पाली। आंतरिक जांच के सहायक लेखा अधिकारी प्रथम ओमप्रकाश जाजू की आगामी 30 सितंबर को होने वाली सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में पाली अधिशाषी अभियंता कार्यालय में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता कानसिंह राणावत के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जाजू का स्वागत करते हुए उनके सेवाकाल की सराहना की तथा आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में टीए लोकेन्द्रसिंह यादव, सहायक अभियंता अशोक कुमार कुमावत, देवेन्द्र सिंह राठौड़, प्रशासनिक अधिकारी राकेश कुमावत, कैशियर रविन्द्र लोढ़ा, प्रशान्त गोड़, राजेश व्यास, पन्नालाल सुथार सहित कई गणमान्यजन एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।




