• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तलवारें लेकर युवक के पीछे दौड़े बदमाश, ग्रामीणों ने बचायाः आरोपी फरार, पुलिस की दो टीमें तलाश में जुटीं

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 9, 2026
in Local
0
तलवारें लेकर युवक के पीछे दौड़े बदमाश, ग्रामीणों ने बचायाः आरोपी फरार, पुलिस की दो टीमें तलाश में जुटीं

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-रेवदर कस्बे में दीपावली के त्योहार के बीच सोमवार शाम करीब 6 बजे उस समय दहशत फैल गई, जब तलवारों से लैस 5-6 बदमाश एक युवक का पीछा करते हुए बाजार में घुस आए। बदमाशों को सरेआम हथियार लहराते देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शी माणक जैन ने बताया कि 5-6 बदमाशों का एक गुट सरेसी माता मंदिर से ठाकुर जी मंदिर की ओर एक युवक पर हमला करने की नीयत से उसके पीछे दौड़ रहा था। इनमें से 2-3 बदमाशों के हाथों में तलवारें थीं।

ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया

ठाकुरजी मंदिर के पास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बचा लिया। अरविन्द वैष्णव, दीपक वैष्णव, माणकचंद जैन और नटवर दर्जी सहित अन्य ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। भीड़ को अपने ऊपर भारी पड़ता देख बदमाश मौके से फरार हो गए।

पीड़ित युवक मुकेश गरासिया ने बताया कि वह उपलागढ़ (आबूरोड) का निवासी है और वर्तमान में रेवदर क्षेत्र में कृषि कार्य करता है। घटना के कुछ देर बाद युवक के साथी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी बदमाशों का पीछा किया।

पुलिस की दो टीमें बदमाशों की तलाश में जुटीं

कस्बे के बाजार में हुई इस घटना से लोगों में दहशत है। सूचना मिलते ही रेवदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। डीएसपी अशोक आंजना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल पुलिस की दो टीमें रेवदर कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में फरार बदमाशों की तलाश कर रही हैं।

Previous Post

शिवगंज में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्मः इलाज के लिए सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर, पुलिस ने जांच शुरू की

Next Post

आबूरोड़-बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो बच्चों की मौतः माता-पिता गंभीर घायल; चंद्रावती पुल के पास हादसा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page