PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आबूरोड के पास चंद्रावती पुल पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, पंच देवल निवासी कमलेश पुत्र गोमाराम (30) अपनी पत्नी रश्मि (24) और दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से गुजरात के अमीरगढ़ खारा में रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान चंद्रावती पुल पर अज्ञात वाहनने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
मौके पर ही हुई दोनों बच्चों की मौत
हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार पुष्पा (3) और राहुल (1) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कमलेश और रश्मि घायल हो गए।
सूचना मिलने पर रिको पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे।
एएसआई बाबूलाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

