
PALI SIROHI ONLINE
रेवदर;-रेवदर में शनिवार को पंचायत समिति के सभागार में पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संरक्षक अरविंद कुमार के मार्गदर्शन में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
नई कार्यकारिणी में अशोक मेघवाल को अध्यक्ष और अर्जुन भाट को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। गणपत सिंह राव को महामंत्री और केराराम कोली को संगठन मंत्री बनाया गया। शांतिलाल मेघवाल को कोषाध्यक्ष और नागजीराम राम को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई।
जिला प्रतिनिधि के रूप में रविन्द्र सिंह और हरिसिंह को चुना गया। हरिश दवे और जनक सिंह को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। महिला प्रतिनिधि के रूप में कल्पना चौधरी, अनीता दहिया, मीनाक्षी लाम्बा और ममता कुमावत को शामिल किया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों में महेश पुरोहित, कानाराम मेघवाल, हेमाराम, भंवर प्रजापत, गोविन्द मेघवाल, अर्जुन सिंह, गुलाब सिंह, जितेंद्र और भरत सिंह को लिया गया। इस प्रकार पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों की नई कार्यकारिणी का गठन पूरा हुआ।


