• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रायरा कला ग्रामीण सेवा शिविर का उपखंड अधिकारी ने किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 24, 2026
in Local
0
रायरा कला ग्रामीण सेवा शिविर का उपखंड अधिकारी ने किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

PALI SIROHI ONLINE

जयनारायण सिंह सोजत

रायरा कला ग्रामीण सेवा शिविर का उपखंड अधिकारी ने किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र
सोजत रोड के निकटवर्ती ग्राम रायला कंला में राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के तहत ग्राम रायरा कला में चल रहे शिविर का बुधवार को सोजत उपखंड अधिकारी श्री रवि प्रकाश ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिविर के सफल एवं प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपखंड अधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं एवं आमजन की समस्याओं के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का अधिकतम लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए।
इस अवसर पर पेंशन स्वीकृति, राजस्व रिकॉर्ड में शुद्धिकरण, जन्म प्रमाण पत्र जारी करने, बिजली मीटर परिवर्तन सहित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित हुए पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। लाभार्थियों ने शिविर के माध्यम से त्वरित समाधान मिलने पर संतोष व्यक्त किया।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे तथा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया गया। ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

Previous Post

जर्जर सड़क- बोसा गांव में पलटी टैक्सी, ग्रमीणों ने जताया रोष; आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Next Post

पादरला में “एक शाम खेतलाजी के नाम” भक्ति संध्या का आयोजन, महाप्रसादी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Next Post

पादरला में “एक शाम खेतलाजी के नाम” भक्ति संध्या का आयोजन, महाप्रसादी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page