• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पादरला में “एक शाम खेतलाजी के नाम” भक्ति संध्या का आयोजन, महाप्रसादी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 24, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पादरला में “एक शाम खेतलाजी के नाम” भक्ति संध्या का आयोजन, महाप्रसादी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बीजापुर। बाली उपखण्ड के पादरला गांव में श्रद्धा और भक्ति से सराबोर माहौल के बीच “एक शाम खेतलाजी के नाम” भक्ति संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने भाग लेकर खेतलाजी महाराज के जयकारों के साथ भक्ति रस का आनंद लिया। देर रात तक चले इस आयोजन में भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

भक्ति संध्या में भजन गायक झालाराम चामुंडेरी, रमेश परिहार, फुलाराम हाटेला, बाबाराम, जीवाराम, कालूराम सुरेशा, कपुराराम, कसाराम ने खेतलाजी महाराज, लोकदेवताओं एवं देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पांडाल जयकारों से गूंज उठा। आयोजन स्थल को आकर्षक रोशनी एवं सजावट से सजाया गया था, जिससे कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई।

कार्यक्रम के दौरान भोपाजी शंकरलाल सुरेशा व महंत वका महाराज ने खेतलाजी महाराज की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की गई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था को मजबूती मिलती है।

भक्ति संध्या के पूर्व श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों, युवाओं एवं समिति सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Previous Post

रायरा कला ग्रामीण सेवा शिविर का उपखंड अधिकारी ने किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Next Post

मुंडारा आशापुरा माता भक्त प्यारीबाई मूर्ति अनावरण व 136वां ध्वजारोहण गुरुवार को

Next Post

मुंडारा आशापुरा माता भक्त प्यारीबाई मूर्ति अनावरण व 136वां ध्वजारोहण गुरुवार को

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page