
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 1, शुभ रंग बादामी : परिवार की जरूरतें पूरी करने में खर्च संभव है। बाहरी दबाव के चलते आपको समझौता करना पड़ सकता है। कारोबार के विस्तार की संभावना है। समय के साथ स्वयं को बदलें।
वृष : शुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी: अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिल सकता है। नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक हो सकते हैं। बिना सोचे-समझे दूसरों के प्रति राय कायम करने से बचें।
मिथुन : शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा नई योजना शुरू करने का अनुकूल समय है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के सार्थक परिणाम मिलेंगे। विवादास्पद मामलों में व्यावहारिक फैसला लेने की जरूरत है। बुजुगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क: शुभ अंक 5, शुभ रंग गुलाबी आपको परिश्रम का भरपूर लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव से अच्छी सफलता मिल सकती है। सेहत में सुधार से राहत मिलेगी। भावुकता में लिए फैसले मुसीबत बन सकते हैं। शांत रहें।
सिंह: शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद : नए गठजोड़ के साथ कारोबार का विस्तार करना होगा। नई योजनाओं की शुरुआत के लिए अच्छा समय है। संदेहास्पद मामलों में विवेक से काम लें। राजकीय मामले पक्ष में सुलझेंगे।
कन्या : शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला सामाजिक जीवन ” में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। कार्यस्थल पर टकराव टालने की कोशिश सफल रहेगी। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम की उम्मीद है।
तुला: शुभ अंक 3, शुभ रंग काला : जल्दबाजी की तो नुकसान संभव है। कड़े परिश्रम व संघर्ष के साथ सफलता मिलेगी। अचानक हुई मुलाकात मजबूत रिश्ते में बदल सकती है। कार्यस्थल पर अपमान का भय बना रहेगा।
वृश्चिक : शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी : राजनीति से जुड़े लोग जोड़तोड़ की कोशिश करेंगे। अटका धन मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जिद में आकर गलत फैसला कर बैठेंगे। सेहत बिगड़ने से काम में देरी होगी।
धनु: शुभ अंक 5, शुभ रंग बादामी कार्यस्थल की व्यवस्था में आमूलचूल बदलाव करना चाहेंगे। अपने और पराये में भेद करने में विफल रहेंगे। विरोधी नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा।
मकर: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल युवाओं को अच्छे संस्थान में प्रवेश मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों से निजी काम निकलवाने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक उलझनें कम होने से राहत महसूस करेंगे। धैर्य बनाए रखें।
कुंभ : शुभ अंक 3, शुभ रंग आसमानी : दूसरों की मदद से आप बड़ी मुश्किल से उबर सकते हैं। आपको सम्मान व पुरस्कार मिल सकता है। आकस्मिक घटनाएं आपको हैरान कर सकती हैं। अपनों का साथ हिम्मत देगा। शांत रहें।
मीन : शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी : सामूहिक कामों में दूसरों की सलाह मानने में भलाई है। वैभव विलासिता के सामान पर खर्च संभव है। कारोबारी मंदी आपको शुरुआत में झटका दे सकती है। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।


