• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अजमेर मंडल के रानी-खीमेल स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य,रेल यातायात प्रभावित रहेगा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 8, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

अजमेर मंडल के रानी-खीमेल स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य,रेल यातायात प्रभावित रहेगा

जोधपुर, 08 अप्रैल। उत्तर-पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल पर मदार-पालनपुर रेल खंड के रानी-खीमेल स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज संख्या 641 पर आरसीसी बॉक्स लॉन्च करने हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है।

इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित होने वाली निम्न रेल सेवाएं रद्द, डायवर्ट और रेगुलेट रहेंगी। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार

रद्द रेल सेवाएं

  1. ट्रेन संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती दिनांक 10.04.26 को रद्द रहेगी।
  2. ट्रेन संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर दिनांक 11.04.26 को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं

1.गाड़ी संख्या 14707 ,हनुमानगढ़ – दादर रेलसेवा जो दिनांक 10.04.26 को हनुमानगढ़ से प्रस्थान करेगी वह लूणी – भीलड़ी – मेहसाणा होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा समदड़ी, जालौर, मारवाड़ भीनमाल, भीलड़ी, पाटन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

2.गाड़ी संख्या 20943, बांद्रा टर्मिनस – भगत की कोठी रेलसेवा जो दिनांक 09.04.26 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मेहसाणा – भीलड़ी – लूणी होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालौर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

3.गाड़ी संख्या 20694, बेंगलुरु – जोधपुर रेल सेवा जो दिनांक 08.04.26 को बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मेहसाणा – भीलड़ी – लूणी होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालौर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

4 . गाड़ी संख्या 20496, हड़पसर – जोधपुर रेल सेवा जो दिनांक 09.04.26 को हड़पसर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मेहसाणा – भीलड़ी – लूणी होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालौर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

5 . गाड़ी संख्या 19223, साबरमती – जम्मू तवी रेल सेवा जो दिनांक 10.04.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मेहसाणा – भीलड़ी – लूणी होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालौर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

  1. . गाड़ी संख्या 19411, गांधीनगर कैपिटल- दौलतपुर चौक रेल सेवा जो दिनांक 10.04.26 को गांधीनगर कैपिटल से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मेहसाणा-भीलड़ी-लूणी-जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालौर, समदड़ी, जोधपुर, मेड़ता रोड, मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेगुलेट रेल सेवाएं

  1. ट्रेन संख्या 20944 ,भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा जो दिनांक 10.04.26 को भगत की कोठी से संचालित होगी वह रेलसेवा जोधपुर-रानी स्टेशनों के बीच 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।
Previous Post

टीटीई ने दिखाई ईमानदारी, 2.42 लाख रुपए नकद व लैपटॉप यात्री को लौटाया

Next Post

पढे आज गुरुवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

पढे आज गुरुवार का आपका राशिफ़ल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page