PALI SIROHI ONLINE
मेष: शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी अधिकारियों के सहयोग से राजकीय मामले सुलझ सकते हैं। पारिवारिक मित्रों का सहयोग प्रगति में सहायक रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आय-व्यय में तालमेल की कमी अखरेगी।
वृष : शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक सौदे लाभदायी हो सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी सौदों को लेकर टकराव हो सकता है। बिखरे काम समेटने में सफल रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधा पर भारी खर्च संभव है।
मिथुन : शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी मांगलिक कार्यों में समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। मित्रों से अचानक मुलाकात सुखद रहेगी। पुराने विवाद उजागर हो सकते हैं। धैर्य बनाए रखें।
कर्क : शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी: साझेदारी में बड़े सौदे हाथ आ सकते हैं। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। भाग्य भरोसे रहे तो अच्छे अवसर गंवा देंगे। मनचाहा काम नहीं मिलने से निराशा होगी। यात्रा कार्यक्रम बन सकता है।
सिंह: शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद : भाग्योदय संभव है।अपने लोगों का साथ मिलेगा। विरोधी उलझाने का प्रयास कर सकते हैं। विवादास्पद मसलों को आपसी बातचीत से सुलझा लेंगे। जोखिम के कामों से दूर रहने में ही भलाई है।
कन्या : शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा नई योजनाओं की शुरुआत में परेशानी आएगी। अध्ययन में सफलता मिलेगी। अपनी ताकत का इस्तेमाल आपको बेहतर उपलब्धि दिला सकता है। व्यावसायिक कामों में सूझबूझ से फैसला लें।
तुला: शुभ अंक 1, शुभ रंग फिरोजी खानपान में लापरवाही से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए दिनरात मेहनत करेंगे। अपने उसूलों से समझौता करना आपको नागवार गुजरेगा। आस्था बढ़ेगी।
-वृश्चिक: शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला मेहनत का पूरा लाभ मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। अधिकारियों की बातों को गंभीरता से लें, मुश्किल से बच सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक टकराव परेशान करेगा।
-धनु: शुभ अंक 8, शुभ रंग नारंगी : कर्ज से छुटकारा मिलेगा। अटका धन मिलने के आसार हैं। पैतृक सम्पत्ति मिलने की उम्मीद है। नए सौदे लाभदायी रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा को लेकर तनाव बना रहेगा। नए संपर्क बनेंगे।
मकर: शुभ अंक 6, शुभ रंग लाल आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। धन के लेनदेन को लेकर आप संदेह के दायरे में आ सकते हैं। युवाओं को कॅरियर में बड़ी सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं।
- कुंभ: शुभ अंक 2 शुभ रंग भूरा: दिखावे के चक्कर में कर्ज का बोझ बढ़ा लेंगे। वैचारिक गतिरोध बने रहने से मन अशांत रहेगा। घर के रखरखाव अथवा वाहन क्रय का मन बनेगा। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।
मीन : शुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी: मानसिक तनाव बना रहेगा। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामूहिक मामलों में सबकी सलाह से फैसला लेना लाभदायी रहेगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे।


