PALI SIROHI ONLINE
मेष;पंचम चंद्र से सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मंगल एवं बुधवार को विरोधी से कष्ट हो सकता है। गुरु एवं शुक्रवार को समय सबसे अच्छा रहेगा। परिवार अनुकूल रहेगा।
तुला;आज एवं कल का दिन अच्छा रहेगा। कार्य समय पर होंगे। मंगल एवं बुधवार को समय विपरीत रह सकता है। गुरु एवं शुक्रवार को आय बेहतरीन रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। शनिवार को अति व्यस्तता हो सकती है।
वृषभ;चंद्र चतुर्थ होने आय कम होगी। मन में निराशा का भाव रहेगा। सोमवार को परेशानियां बनी रहेंगी। मंगलवार को उसमें सुधार होगा। बुध एवं गुरुवार को क्रोध की वजह से नुकसान भी हो सकता है। सप्ताहांत में प्रसन्नता रहेगी।
वृश्चिक:दशम चंद्रमा आय को बेहतर बनाएगा। मंगलवार एवं बुधवार को बाधाएं समाप्त होंगी। हर कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। गुरुवार एवं शुक्रवार को अनावश्यक खर्चे होंगे। शनिवार को दोपहर बाद से मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन:आज तृतीय चंद्र से पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। सोमवार को सफलता प्राप्त होगी। मंगल एवं बुधवार को मन निराश रहेगा। गुरुवार को कार्य की अधिकता होगी। शुक्र एवं शनिवार को अनुकूलता प्राप्त होगी।
धनु;नवम चंद्रमा पराक्रम में वृद्धि करेगा। योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बन सकता है। गुरुवार एवं शुक्रवार को परिवार के साथ रहने का वक्त मिलेगा। शनिवार को दोपहर बाद से चिंता भरा दिन रह सकता है।
कर्क;अटके कार्य पूरे होंगे एवं आय भी बेहतरीन बनी रहेगी। मंगल एवं बुधवार को प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। गुरु एवं शुक्रवार को सावधानी रखनी होगी। शनिवार की दोपहर बाद से समय पुनः अनुकूल हो जाएगा।
मकर;चंद्र के अष्टम होने से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। मंगलवार से काम में भी तेजी आ जाएगी। लक्ष्य की प्राप्ति होगी। बुध एवं गुरुवार को कार्य की अधिकता होगी। शुक्र एवं शनिवार को समय सब प्रकार से अनुकूल हो जाएगा।
सिंह;आय अच्छी बनी रहेगी एवं संतान से सहयोग प्राप्त होगा। कार्य समय पर होंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। सप्ताह में किसी बात को लेकर कोई संकट उत्पन्न होने की संभावना नहीं बनेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
कुंभ;चंद्र की दृष्टि से आय में वृद्धि के साथ राजपक्ष से लाभ होगा। राजनीतिज्ञों को पद मिल सकता है। मंगल एवं बुधवार के दिन अनावश्यक खर्च होंगे। गुरु एवं शुक्रवार को भाइयों का सहयोग मिलेगा। शनिवार भी अनुकूल रहेगा।
कन्या;चंद्र द्वादश होने से खर्च अधिक होंगे। सोमवार की रात से राहत मिलेगी। मंगल एवं बुधवार को नई राहें खुलेंगी। योजनाएं सफल होंगी। गुरुवार को विवाद हो सकता है। शुक्रवार एवं शनिवार को कोई परेशानी आ सकती है।
मीन;अज्ञात चिंताएं रह सकती हैं। सोमवार को विरोधी सक्रिय रहेंगे। मंगल एवं बुधवार को कार्य में तेजी आएगी। शुक्र एवं शनिवार को मन पुनः उदास रह सकता है। शनिवार की दोपहर तक आवश्यक सावधानी रखनी होगी।


