
मेष: शुभ अंक 8, शुभ रंग सफेद : आयात-निर्यात के कारोबार में सफलता संभव है। आय-व्यय में तालमेल का अभाव परेशानी में डाल सकता है। धीरे-धीरे हालात काबू में कर लेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। यात्रा सुखद रहेगी।
वृष : शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला: लम्बे समय से चल रहे विवाद के समाधान की राह खुलेगी। काम में बाहरी दखल से तनाव बढ़ेगा। आकस्मिक खर्च के चलते कर्ज लेना पड़ेगा। अपनों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
मिथुन : शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा : भावनात्मक संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। बिखरे काम समेटने में परिवार की मदद मिलेगी। टालमटोल की आदत नुकसानदायी हो सकती है। युवाओं को काम की तलाश में भटकना पड़ेगा।
कर्क : शुभ अंक 7, शुभ रंग लाल नौकरी में स्थायित्व व तरक्की मिलने के आसार हैं। विवादास्पद मुद्दों पर मिल बैठकर फैसला लेने की जरूरत है। महत्वपूर्ण मामलों में देरी से अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं। धैर्य रखें।
सिंह: शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी: अधिकारी आपकी-कार्यशैली से प्रभावित होंगे। कारोबारी यात्रा लाभदायी हो सकती है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले पक्ष में सुलझने की उम्मीद है।
कन्या : शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा दूसरे की जिम्मेदारी ढोने के चक्कर में सेहत बिगाड़ लेंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। आपके मनमाने रवैये से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। कार्यस्थल पर मिल-जुलकर फैसले लेने की जरूरत है।
– तुला : शुभ अंक 3, शुभ रंग आसमानी महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। मुश्किल हालात में संयम बनाए रखें, जल्द ही राहत मिलेगी। अटका धन मिलने के साथ आकस्मिक लाभ के अवसर भी मिलेंगे।
-वृश्चिक: शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला सपने साकार : करने का अनुकूल समय है। लेनदेन के मामले सुलझने से राहत महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर सुविधा का अभाव खटकेगा। लगातार कोशिश से मुश्किल हल हो सकती है।
-धनु: शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी कार्यक्षेत्र में नए नए प्रयोग अच्छा लाभ दिला सकते हैं। उलझे मामले कुछ समय के लिए टालना बेहतर है। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। खामोशी से काम करें, सबका सहयोग मिलेगा।
मकर : शुभ अंक 1, शुभ रंग जामुनी समाज कल्याण के कार्यक्रमों से जुड़कर सुकून महसूस करेंगे। बढ़ते काम का बोझ चिंता का कारण बन सकता है। साझेदारी में बेहतर शुरुआत संभव है। प्रियजन से उपहार पाकर खुश होंगे।
कुंभ : शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी कार्ययोजना में मामूली बदलाव कर अच्छा लाभ कमा सकते हैं। अटका धन वसूल करने में सफल रहेंगे। घर की सुख-सुविधा रखरखाव पर भारी खर्च की रूपरेखा बनेगी। मित्र मिलेंगे। एवं
मीन : शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी परिवार का साथ खुशी देगा। युवाओं को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आप चुनौतियों का सामना करने में सफल रहेंगे। व्यापारिक लेनदेन में दूसरों पर विश्वास करने से बचें।


