
PALI SIROHI ONLINE
मेष: शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला: आपको आकस्मिक समाचार परेशान कर सकते हैं। सही दिशा में किए गए प्रयासों का परिणाम जल्द ही दिखाई देगा। जोखिम उठाने से बचें। बातचीत में चतुराई से मुश्किल से बच सकते हैं।
वृष शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी : नए लोगों पर भरोसा करना भारी पड़ेगा। नए सौदे हाथ आने से अच्छा लाभ कमाएंगे। व्यापारिक योजनाओं को पूरा करने में परिवार का सहयोग मिलेगा। वैचारिक गतिरोध दूर होंगे।
मिथुन : शुभ अंक 8, शुभ रंग धूराः सुख-सुविधा नहीं मिलने से काम में मन नहीं लगेगा। प्रॉपर्टी पर खर्च की रूपरेखा बनेगी। परिणय चर्चाओं में सफलता मिल सकती है। अटके काम मित्रों के सहयोग से पूरे हो सकते हैं।
कर्क : शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला अटकी योजनाओं को शुरू करने की राह मिलेगी। जिद्दी रवैया तरक्की में बाधक हो सकता है। विरोधी उलझने की कोशिश कर सकते हैं। जल्दबाजी में विद्यार्थी गलती कर बैठेंगे। यात्रा सुखद रहेगी।
सिंह: शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। आय-व्यय में तालमेल की कमी अखरेगी। अधिकारी आपके काम से नाराज हो सकते हैं। न चाहते हुए भी किसी की मदद लेनी पड़ सकती है।
कन्या: शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी: नए काम की शुरुआत में परेशानी आ सकती है। परिचितों की मदद में जमा पूंजी खर्च कर बैठेंगे। अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। लेनदेन के मामले सुलझने से राहत मिलेगी।
तुला: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल छोटी-छोटी समस्याएं आपकी व्यवस्था बिगाड़ सकती हैं। दुविधा छोड़कर काम में जुट जाएं, सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। सामाजिक संपकों का विस्तार संभव है।
वृश्चिक: शुभ अंक 3 शुभ रंग बैंगनी काम की व्यस्तता से सेहत बिगड़ सकती है। निजी कारणों से यात्रा का मन बनेगा। साझेदारी में चल रहा विवाद दूर होगा। पुराने सम्पकों का लाभ मिलेगा। आय में बढ़ोतरी संभव है।
धनुः शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला: दौड्धूप के शानदार परिणाम मिलेंगे। नई जगह एवं नए माहौल में खुद को डालना मुश्किल होगा। पारिवारिक संबंधों में दरार से मन अशांत रहेगा। सुख-सुविधा के सामान पर खर्च संभव है।
मकर: शुभ अंक 3, शुभ रंग आसमानी कामकाज की अनदेखी से समस्या खड़ी हो सकती है। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बना रहेगा। उच्च अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। सपनों को पूरा करने का अवसर मिलेगा।
कुंभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग फिरोजी : कारोबार के विस्तार की संभावना बनेगी। परिणाम की चिंता छोड़कर काम में जुट जाएं सफलता मिलेगी। दांपत्य संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। राज्यपक्ष से लाभ संभव है।
मीन : शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी अनुभव की कमी से योजना अटक सकती है। परिवार के सहयोग से मुश्किलें कम होंगी। कार्यस्थल पर चल रहा टकराव दूर होगा। छोटी सी लापरवाही आपके लिए घातक हो सकती है। शांत रहें।


