• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पढे आज बुधवार का आपका राशिफ़ल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 20, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

मैष शुभ अंक 4, शुभ रंग बादामीः पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा आर्थिक तंगी से मानसिक तनाव हो सकता है। विरोधियों की चालों के बावजूद, शुभ समाचारों से उत्साह बढ़ेगा।

वृष शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला: बढ़ते खचों पर नियंत्रण मुश्किल होगा। अनावश्यक तनाव और कलह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में आप श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। राजकीय मामलों में सफलता के आसार हैं।

मिथुन शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी अनमने भाव से काम करने पर निराशा हो सकती है। पारिवारिक सहयोग मुश्किलों से छुटकारा दिलाएगा। युवाओं को कॅरियर में बेहतर प्रस्तावों की उम्मीद रहेगी। एकाएक खर्च बढ़ सकता है।

कर्क;शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी: नए काम की शुरुआत में अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अधिकारियों से मेलजोल लाभदायी रहेगा। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें।

सिंह;शुभ अंक 7, शुभ रंग सफेद भाग्य अनुकूल रहने से लाभ होगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपकी सोच बदलेगी। यात्रा के योग बनेंगे। ले-देकर काम करवाने के चक्कर में नुकसान संभव है।

कन्या;शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा व्यापारिक समझौते लाभदायक रहेंगे। संतान के भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक व्यवस्थाओं पर खर्च संभव है। रुकी हुई योजनाओं को शुरू करना आसान होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

तुला;शुभ अंक 2, शुभ रंग फिरोजी तय कार्यक्रम में बदलाव लाभदायी रहेगा। निजी काम पूरा करने में सफल रहेंगे। पुराना विवाद उभरने और भाई-बंधुओं से टकराव के कारण परेशानी संभव है। नए व्यापारिक सौदे मिलेंगे।

वृश्चिक शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला कार्यक्षेत्र में अपने प्रभाव से लाभ उठाएंगे। राजनीति व कारोबार में प्रतिस्पर्धियों को मात देने में कामयाब रहेंगे। पैतृक धन मिलने के आसार हैं, लेकिन खर्च की अधिकता से परेशानी होगी।

धनु शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी नारंगी तनाव और आलस्य बना रहेगा। संपकों के सहयोग से कारोबारी निवेश का लाभ मिलेगा। नौकरी या बिजनेस के सिलसिले में विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। रुका हुआ धन मिल सकता है।

मकर शुभ अंक 7, शुभ रंग लाल : पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्तता बढ़ेगी। भाग्योदय के नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विद्यार्थी कॅरियर को लेकर परेशान हो सकते हैं। यात्रा का योग है।

कुंभ शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : आत्मविश्वास से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। भाई-बंधुओं से चल रहा गतिरोध दूर होगा। अधिकारियों के सहयोग से रुकी हुई तरक्की और आकस्मिक लाभ मिलने के योग हैं।

मीन शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी : लेन-देन के मले सुलझेंगे। आप अपने मधुर व्यवहार से सबको मित्र बना लेंगे। बंधुजनों से विवाद मन को दुखी कर सकता है। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अपनों का साथ हिम्मत देगा।

Previous Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा दाले अनाज सामान भाव पढे

Next Post

शिवगंज/पोसालिया-इतिहास में पहली बार पर्यावरण जागरूकता की अनुठी पहल,भामाशाहो का सम्मान के साथ गौरैया हाउस व परिंडा वितरण

Next Post
शिवगंज/पोसालिया-इतिहास में पहली बार पर्यावरण जागरूकता की अनुठी पहल,भामाशाहो का सम्मान के साथ गौरैया हाउस व परिंडा वितरण

शिवगंज/पोसालिया-इतिहास में पहली बार पर्यावरण जागरूकता की अनुठी पहल,भामाशाहो का सम्मान के साथ गौरैया हाउस व परिंडा वितरण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page