PALI SIROHI ONLINE
मेष;शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी: आस-पास युवाओं को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। दोस्तों के साथ पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा करने से बचें। धैर्य रखें। की परिस्थितियां थोड़ी चिंता बढ़ा सकती हैं।
वृष;शुभ अंक 3, शुभ रंग नीला : वैचारिक मतभेदों के कारण मानसिक अशांति रहेगी। नई शुरुआत के बजाय अधूरे काम निपटाएं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के प्रबल योग हैं। रिश्तों में भावनात्मक मधुरता बढ़ सकती है।
मिथुन;शुभ अंक १, शुभ रंग गुलाबी : मेहनत रंग लाएगी। कार्यस्थल पर माहौल आपके अनुकूल रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक जीवन में मधुरता और सकारात्मक बदलाव संभव है। व्यापारिक साझेदारी लाभदायी सिद्ध हो होगी।
कर्क;शुभ अंक 9, शुभ रंग नीला: सहकर्मियों से वैचारिक मतभेद के चलते तनाव बढ़ सकता है। मनमौजी रवैये व लापरवाही के कारण अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं। खर्च की अधिकता से कर्ज लेना पड़ सकता है।
सिंह;शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला पारिवारिक मामलों को नजरअंदाज न करें, समस्या बढ़ सकती है। भाग्योदय के नए अवसर मिलेंगे। वैभव के सामान पर खर्च संभव है। अनावश्यक तनाव और आलस्य की स्थिति बनी रहेगी।
कन्या;शुभ अंक 3, शुभ रंग काला : जिद्दी रवैया करियर में बाधक बन सकता है। पहले से बनाई गई योजनाएं लाभदायक सिद्ध होंगी। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से मन खुश रहेगा। परिणय संबंधों में मधुरता व प्रेम बढ़ सकता है।
तुला;शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल : बाहरी दबाव के कारण काम करने में परेशानी होगी। परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए दिल खोलकर खर्च करेंगे। अपनी सहूलियत के अनुसार कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ेगा।
वृश्चिक शुभ अंक 6, शुभ रंग नारंगी : धीमी गति से चल रही योजनाओं को बीच में ही रोकना पड़ सकता है। भावुकता में आकर कोई भी निर्णय न लें, नुकसान संभव है। साझेदारी में नए काम की शुरुआत करना नुकसानदेह हो सकता है।
धनु;शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा काम में देरी और सुविधाओं की कमी से निराशा बढ़ सकती है। लंबे समय से अटके लेन-देन के मामले सुलझेंगे। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें, राह आसान होती जाएगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
मकर शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला : लंबे समय से रुके हुए काम सहज ही पूरे होंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती और आनंद में अच्छा समय बीतेगा। भागदौड़ और मेहनत के बावजूद इच्छित सफलता मिलना मुश्किल है। शांत रहें।
कुंभ;शुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी : जल्दबाजी में कोई काम न करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। पुराने अनुभवों को ध्यान में रखकर कार्यशैली में बदलाव करना लाभदायी रहेगा। बेहतर जीवनशैली पर बड़ा खर्च कर सकते हैं।
मीन शुभ अंक, शुभ रंग सफेद : आपकी कार्य गति आपको सफलता की ओर ले जाएगी। ऑफिस में गतिरोध बने रहने से काम करने में परेशानी होगी। परिस्थितियों के कारण न चाहते हुए भी समझौता करना पड़ सकता है।


