• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौतः इलाज के दौरान तोड़ा दम, अज्ञात वाहन की तलाश जारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 23, 2026
in Local
0
पाली-अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौतः इलाज के दौरान तोड़ा दम, अज्ञात वाहन की तलाश जारी

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बिठू और मोरिया गांव के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे तुरंत रोहट सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी है। वहीं फरार अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

बिठू और मोरिया गांव के बीच हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सोमवार को बिठू और मोरिया गांव के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रोहट पहुंचाया।

हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

रोहट सीएचसी में डॉक्टरों ने युवक की जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान डूंगरपुर निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र उदाराम सरगरा के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर रोहट थाना पुलिस एएसआई कानसिंह के नेतृत्व में हॉस्पिटल पहुंची और जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी।

अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के क्षेत्र में जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Previous Post

सिरोही जिले के काछोली नदी में बजरी के टेक्टरो का आतंक

Next Post

पढे आज मंगलवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

पढे आज मंगलवार का आपका राशिफ़ल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page