PALI SIROHI ONLINE
मैष;शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद : तीखी बोली से करीबी लोग नाराज हो सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान और नई जिम्मेदारी मिलेगी। विरोधियों के कारण काम में रुकावटें आ सकती हैं। मित्रों का साथ मिलेगा।
कर्क;शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी कार्यक्षेत्र में मनचाहा बदलाव तो कर लेंगे, लेकिन कड़ी दौड़धूप के बाद भी सफलता मिलना मुश्किल रहेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। दुविधा में कोई भी फैसला लेना कठिन होगा। धैर्य रखें।
तुला;शुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी: दुविधा की स्थिति करियर के लिए बाधक हो सकती है। अधिकारियों से मेलजोल तरक्की में सहायक रहेगा। घरेलू मामलों में मतभेद उभर कर सामने आ सकते हैं। विवादास्पद मामले सुलझेंगे।
मकर;शुभ अंक 9, शुभ रंग फिरोजी : प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और नए मित्र मिलेंगे। आत्मविश्वास की कमी से नया काम शुरू करने में हिचकिचाहट होगी। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ होगा। मित्र मिलेंगे।
वृष;शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी: विवाद आपसी बातचीत से हल कर लेंगे। अटके मामले मित्रों की सलाह से सुलझेंगे। युवाओं में करियर की चिंता बनी रहेगी। कुछ लोगों से धोखा मिलने की आशंका है, सावधान रहें।
सिंह;शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला: जीवनसाथी की सेहत और रुकी योजनाएं चिंता बढ़ा सकती हैं। कारोबार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। मन में नई उम्मीद जगेगी। घर में मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। विवेक से काम लें।
वृश्चिक;शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला अचानक किसी नई बात से परेशानी हो सकती है। मेहमानों के आने से कार्यक्रम बदलना पड़ सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
कुंभ;शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल : कार्यस्थल पर चापलूसों और टकराव से परेशान हो सकते हैं। कड़ी दौड़धूप के बाद भी सफलता मिलना मुश्किल रहेगा। नई योजना में निवेश के योग है वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी
मिथुन;शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी परिणाम की चिंता किए बिना काम करेंगे। सहकर्मी नाराज हो सकते हैं। छात्र पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे। सरकारी मामले सुलझने से राहत मिलेगी। अनहोनी का भय बना रहेगा।
कन्या;शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा महत्वपूर्ण फैसलों पर फिर से विचार कर ही आगे बढ़ें। तालमेल की कमी से काम रुक सकते हैं। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी का पद मिलने के योग हैं। क्षमताओं का सदुपयोग कर लाभ कमाएं।
धनु;शुभ अंक 7, शुभ रंग आसमानीः काम में देरी से नुकसान की आशंका है। कुछ लोग झूठ बोलकर आपको भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। सोच-समझकर ही फैसला लें।
मीन शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : कामकाज में आ रही अड़चनों से परेशानी होगी। बड़ी सफलता के लिए आप जोखिम उठाने को तैयार रहेंगे। अपनों की अनदेखी करने से बचें। धार्मिक कार्यों पर धन खर्च हो सकता है।


