
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 4, शुभ रंग काला: प्रियजन से उपहार पाकर मन प्रसन्न होगा। सामाजिक जीवन में यश एवं ऐश्वर्य मिलेगा। अनावश्यक तनाव एवं आलस्य बना रहेगा। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी को लेकर चिंतित रहेंगे।
वृष : शुभ अंक 2, शुभ रंग काला: परिवारिक मित्रों के साथ वक्त बिताकर खुशी होगी। साझेदारी में नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। दांपत्य संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है।
मिथुन : शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी : विरोधियों को अपनी बात समझाने में सफल रहेंगे। अटके मामले सुलझाने का पूरा प्रयास करेंगे। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलना मुश्किल है। विद्यार्थी अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे।
कर्क : शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी : संतान के संबंध में शुभ समाचार मिलेंगे। कलाजगत से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। यात्रा में व्यर्थ परेशानी हो सकती है। धीमी शुरुआत के बावजूद अच्छी सफलता मिलेगी।
सिंह : शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी : छोटी-छोटी बातों को तूल देने से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। मित्रों के साथ वक्त बिताकर खुशी होगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। सोच-समझकर लाभदायी योजना में पूंजी निवेश करें।
कन्या : शुभ अंक 1, शुभ रंग फिरोजी गुस्से में कही बात से बनता काम बिगड़ सकता है। आप पूरे मनोयोग से काम करेंगे और बेहतर सफलता प्राप्त करेंगे। दुविधा प्रगति में बाधक रहेगी। अधिकारियों से मेलजोल लाभदायी रहेगा।
तुला : शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा : बेहतर बदलाव के लिए हर वक्त तैयार रहेंगे। आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने से सुकून मिलेगा। सकारात्मक सोच से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।
वृश्चिक : शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला प्रसन्नता के साथ दिन की शुरुआत होगी। जरूरी काम पहले करें आवश्यक सहयोग मिलेगा। दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। नए काम की शुरुआत हो सकती है।
धनु : शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद : अनावश्यक टकराव एवं दौड़धूप बनी रहेगी। आय-व्यय में तालमेल बनाकर चलें, तनाव कम होगा। आपके सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे। निजी काम के लिए सिफारिश करवानी पड़ेगी।
मकर : शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला भाग्य भरोसे रहे तो लाभदायी योजना हाथ से निकल सकती है। मित्रमंडली के सहयोग से काम में आसानी होगी। लोककल्याण के कायों से जुड़कर खुशी मिलेगी। सफर में सावधानी बरतें।
कुंभ : शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी : आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम से उत्साहित रहेंगे। संतान की शिक्षा संबंधी परेशानी दूर होगी। अधिकारी आपकी कार्यशैली की प्रशंसा करेंगे।
मीन : शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा : सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। भूमि-भवन अथवा वाहन के क्रय के आसार हैं। सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह से फैसला लें। कारोबार के विस्तार की संभावना है।


