• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पढे आज गुरुवार का आपका राशिफ़ल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 25, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

मेष शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा : टालमटोल की आदत आगे बढ़ने में बाधक हो सकती है। नए कामों से बचें। कड़ी मेहनत के बाद भी पूर्ण सफलता मिलना मुश्किल है। भागदौड़ की अधिकता से सेहत भी बिगड़ सकती है।

वृष शुभ अंक 8, शुभ रंग काला: अप्रत्याशित बातों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। व्यस्तता के बीच परिवार के लिए समय जरूर निकालें ।। प्रेम संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। आय में वृद्धि होगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन;शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेदः मित्रों से मिलना सुखद रहेगा। नई योजनाओं के लिए सबका सहयोग मिलेगा। कामकाज में सफलता के योग हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ होगा। राजकीय मामले सुलझेंगे।

सिंह;शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी योजनाओं में बार-बार बदलाव और अत्यधिक भावुकता नुकसानदेह साबित हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। लंबित कार्यों को निपटाने के लिए मेहनत की आवश्यकता है।

कन्या शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला गुस्से के कारण बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। व्यवहार में संयम रखें ताकि लोगों का सहयोग मिले। सही लोगों और जीवनसाथी का साथ आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। नए संपर्क बनेंगे।

कर्क;शुभ अंक 7, शुभ रंग फिरोजी: युवाओं को करियर में सफलता और मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। झूठ बोलकर आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

तुला शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी : जिम्मेदारी निभाने में देरी से से अधिकारियों की डांट और रूखे व्यवहार से करीबी लोग नाराज हो सकते हैं। व्यर्थ की परेशानी से बचने के लिए जोखिम उठाने से बाज आएं। धार्मिक यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक;शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला अत्यधिक दौड़धूप के बावजूद काम बनना मुश्किल है। कार्यक्षेत्र की चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे। दुविधा में कोई भी निर्णय नहीं ले पाएंगे। अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

धनु;शुभ अंक 1, शुभ रंग काला: अनजान लोगों पर भरोसा नुकसानदेह हो सकता है। आपसी मतभेद दूर करके आगे बढ़ें, सफलता संभव है। पारिवारिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। सामाजिक मेलजोल में वृद्धि होगी।

मकर:शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल : समय के साथ कार्ययोजना में बदलाव करना फायदेमंद साबित होगा। रुक-रुककर चलने वाले काम तनाव बढ़ा सकते हैं। जोड़-तोड़ की आदत से प्रतिष्ठा धूमिल होने की आशंका है। शांत रहें।

कुंभ:शुभ अंक १, शुभ रंग भूरा : परिवार पर जमकर खर्च करेंगे। नौकरी की तलाश में सफलता मिल सकती है। व्यर्थ विवादों से मन परेशान रहेगा। भावुकता में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।

मीन;शुभ अंक 3, शुभ रंग स्लेटी : युवाओं को मनपसंद संस्थान में प्रवेश मिलेगा। मेहमानों के आगमन से घर में खुशी का माहौल रहेगा। दिखावे की जगह सच बोलने से संबंध सुलझेंगे। विरोधी अधिक सक्रिय हो सकते हैं।

Previous Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा भाव पढे

Next Post

भंदर-सेंदला मार्ग पर सेवा का अनूठा उदाहरण, निशुल्क शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजन

Next Post

भंदर-सेंदला मार्ग पर सेवा का अनूठा उदाहरण, निशुल्क शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page