PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर भंदर गांव के मामा-भांजा गणपति मंडल द्वारा भंदर-सेंदला रोड पर राहगीरों के लिए शरबत सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच मंडल के सदस्यों ने आने-जाने वाले यात्रियों को शीतल शरबत पिलाकर सेवा और मानवता का संदेश दिया।
इस दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों ने शरबत ग्रहण कर मंडल के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। मंडल के सदस्यों ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर जनसेवा की भावना से यह आयोजन किया गया, जिससे यात्रियों को गर्मी से राहत मिल सके।
शरबत सेवा में सोहन बोहरा, विक्रम जोशी, फाल्गुन दवे, शुभम दवे, कुशाग्र त्रिवेदी, भाग्य बोहरा एवं डिम्पी दवे ने सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं प्रदान कीं। ग्रामीणों ने मामा-भांजा गणपति मंडल के इस सामाजिक एवं धार्मिक कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने की शुभकामनाएं दीं।


