• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 10, 2026
in Local
0
पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

PALI SIROHI ONLINE

मेष;शुभ अंक 9, शुभ रंग हरा दुविधा के कारण आगे बढ़ना मुश्किल होगा। नए काम की शुरुआत में देरी से निराशा संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। यात्रा सुखद रहेगी। भावनात्मक संबंधों में तनाव बना रहेगा।

वृष ;शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला : कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। तीखी बातों से सहकर्मी नाराज हो सकते हैं। कार्ययोजना में बदलाव का प्रयास करेंगे। उच्च शिक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। सोच-समझकर निवेश करें।

मिथुन;शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा: दिखावे के कारण मुश्किलें आ सकती हैं। सुख-सुविधाओं पर जगह पर असहज महसूस करेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात सुखद रहेगी। नए संपर्क बनेंगे।

कर्क;शुभ अंक 8, शुभ रंग जामुनी व्यापारिक सौदों से लाभ होगा। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। पार्टनर्स के साथ टकराव हो सकता है। अनुभव की कमी से दिक्कत आ सकती है। यात्रा लाभदायक हो सकती है।

सिंह;शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी: इच्छित परिणाम मिलने से उत्साह बढ़ेगा। बिना धन की चिंता किए नई शुरुआत करें, रास्ते बनते चले जाएंगे। भाग्योदय संभव है। कानूनी मामलों में सोच-समझकर फैसला लें, राह आसान होगी।

कन्या;शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला : युवाओं में सफलता को लेकर चिंता रहेगी। जिद में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। परिवार की सुख-सुविधा के लिए मेहनत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की डांट पड़ सकती है।

तुला;शुभ अंक 2, शुभ रंग काला: आपके मित्र ही आपका विरोध करेंगे। सहूलियत नहीं मिलने से काम छोड़ने का मन बनेगा। व्यर्थ के कामों में समय और धन बर्बाद होगा। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलने से निराशा हो सकती है।

वृश्चिक;शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला भूमि-भवन संबंधी विवाद सुलझने के आसार हैं। नए कारोबार की रूपरेखा बनेगी। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। व्यापारिक मामलों की अनदेखी से समस्या होगी। यात्रा टालना बेहतर है।

धनु;शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : बातचीत से बड़ी मुश्किल का हल निकल सकता है। अधिकारियों के हस्तक्षेप से कार्यस्थल पर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षा के परिणामों से निराशा संभव है। मित्र मिलेंगे।

मकर शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद : छोटी सी लापरवाही से बड़ा नुकसान संभव है। तनाव के कारण काम में मन नहीं लगेगा। अटका धन परिवार के सहयोग से मिल सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ;शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी: कार्यस्थल पर टकराव की स्थिति बन सकती है। परिचितों की मदद करने से मन खुश होगा। वैचारिक मतभेद दूर होने से मित्रों से संबंध सुधरेंगे। धार्मिक कार्यों पर खर्च की रूपरेखा बनेगी।

मीन;शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी : चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। कामकाज में देरी से मुनाफा प्रभावित हो सकता है। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। नई जिम्मेदारी में मामूली चूक अपमान का कारण बन सकती है।

Previous Post

विश्व बंधुत्व मैराथन में दौड़े 12 देशों के 4 हजार रनरः आबू रोड से माउंट आबू तक हुई 22 किमी की दौड़

Next Post

सेल्फी लेने के चक्कर में नाले में डूबा पर्यटक

Next Post
सेल्फी लेने के चक्कर में नाले में डूबा पर्यटक

सेल्फी लेने के चक्कर में नाले में डूबा पर्यटक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page