PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-माउंट आबू | माउंट आबू में रविवार को प्राकृतिक नाले के समीप सेल्फी लेने के दौरान पर्यटक पानी में डूब गया। हादसा जंगल कॉर्नर रेस्टोरेंट के पास एनीकट क्षेत्र में 20 नंबर पिलर के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि पर्यटक सेल्फी लेने के नाले में उतरे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। एएसआई अभय सिंह और थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड़ सहित पुलिस टीम ने तलाश अभियान शुरू कराया।
गोताखोर अलकेश गोयर, राजकुमार परमार, संजय, भरत और हरीश पंचाल युवक की तलाश में जुटे रहे। सीओ स्काउट जितेंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में टीम भी मौके पर मौजूद रही।देर शाम होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। इसी प्राकृतिक बहाव क्षेत्र में 16 अगस्त 2025 को भी एक पर्यटक की पानी में डूबने से मौत हुई थी। वह हादसा आज की घटना वाली जगह से करीब 100 मीटर पहले, जंगल कॉर्नर रेस्टोरेंट के समीप हुआ था। प्राकृतिक जलस्रोतों और एनीकट क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सावधानी जरूरी है। पूर्व में हुए हादसों के चलते यहां पर्यटकों के जाने पर पाबंदी है।


