
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी मिलजुलकर कार्यस्थल की समस्या का समाधान निकाल लेंगे। वैचारिक गतिरोध दूर होने से राहत मिलेगी। कार्यस्थल पर आप अधिक अधिकार हासिल करने में सफल रहेंगे। धैर्य रखें।
वृष : शुभ अंक 1 शुभ रंग स्लेटी भाग्योदय के अवसर मिल सकते हैं। आयात-निर्यात के कारोबार में सफलता मिल सकती है। समस्याओं का समाधान होने से राहत महसूस करेंगे। मित्रों से मुलाकात खुशी देगी। साख बढ़ेगी।
मिथुन : शुभ अंक 4, शुभ रंग काला: आपका ध्यानपरिवार व उसकी जरूरतों पर रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आपकी तर्कशील वाणी से सभी प्रभावित होंगे। युवाओं को मनचाहा काम मिल सकता है।
कर्क : शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। पारिवारिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। गुस्से पर काबू रखें। मजबूती के साथ अपनी बात रखें, राह आसान होगी।
सिंह : शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद मानसिक तनाव एवं आलस्य बना रहेगा। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता की राह आसान होगी। साझेदारी में नए काम की शुरुआत संभव है। आय में बढ़ोतरी हो सकती है।
कन्या : शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी: व्यर्थ के कार्यों में समय बीतेगा। कार्यस्थल पर प्रभाव जमाने के चक्कर में सहयोगियों को नाराज कर लेंगे। वैचारिक गतिरोध दूर होने से राहत मिलेगी। पुराने संपकों का लाभ मिलेगा।
तुला : शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता की संभावना है। नए निवेश एवं काम की दृष्टि से समय अनुकूल है। अधिकारियों से मेलजोल का लाभमिलेगा। धार्मिक आयोजन प्रसन्नतादायी हो सकते हैं।
वृश्चिक : शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी : पारिवारिककार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा। व्यर्थ की बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। भाग्य अनुकूल रहने से अच्छे अवसर मिलेंगे।
धनु : शुभ अंक 7, शुभ रंग मटमैला : झूठी शान के चलते कर्ज ले सकते हैं। कार्यस्थल पर टकराव की स्थिति बन सकती है। अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करनी पड़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।
मकर : शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल योजनाओं को पूरा होने से पहले जाहिर करना नुकसानदायी रहेगा। विद्यार्थी अध्ययन में आ रही बाधा से परेशान रहेंगे। कामकाज में देरी से लाभ सीमित हो सकता है। कानूनी मामले सुलझेंगे।
कुंभ : शुभ अंक 3 शुभ रंग हरा: छोटी-छोटी बातों को तूल देने से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। सहयोग की भावना से काम करेंगे तो अच्छी सफलता मिलेगी। नए सौदे लाभदायी रहेंगे। मनचाही सफलता के लिए दिनरात मेहनत करेंगे।
मीन : शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता बनी रहेगी। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। आकस्मिक घटनाएं आपको परेशान कर सकती हैं।