PALI SIROHI ONLINE
मेष;शुभ अंक 3, शुभ रंग आसमानी स्का हुआ पैसा मिलने के योग हैं। वैवाहिक जीवन में नई शुरुआत होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। घर एवं ऑफिस की समस्याओं से घिरा महसूस करेंगे। धैर्य रखें।
कर्क;शुभ अंक 5, शुभ रंग फिरोजी : रहन-सहन के तौर-तरीके बदलने का प्रयास करेंगे। फिजूलखर्ची से बजट बिगड़ सकता है और समय भी बर्बाद होगा। कार्यस्थल पर सुझावों की अनदेखी से मन दुखी रहेगा। मित्र मिलेंगे।
तुला;अंक 4, शुभ रंग सफेद जिस काम से बच रहे हैं, उसका बोझ आप पर आ सकता है। मन में नकारात्मक विचार आने से परेशानी शुभ अंक रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। यात्रा का योग है। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।
मकर;शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी : प्रॉपर्टी के मामलों में में तुरंत फैसला लें, लाभ में रहेंगे। ऑफिस में कहासुनी से मन अशांत रहेगा। परिवार व मित्रों की मदद से लक्ष्य साधने में सफल होंगे। आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।
वृष;शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी : अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। काम में अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से निराशा संभव है। कोई बड़ी योजना हाथ लग सकती है। बुजुगों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
सिंह;शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा कार्यक्षेत्र की समस्याएं और बदला माहौल परेशान कर सकता है। मेहनत का अच्छा फल मिलने से उत्साह बढ़ेगा। अभी यात्रा करने से बचें। किस्मत का साथ मिलेगा, भाग्योदय संभव है।
वृश्चिक;शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला संकट के समय परिवार का साथ आगे बढ़ने में मदद करेगा। वित्तीय मामले सुलझने के आसार हैं। नौकरी में चल रही उलझनें दूर हो सकती हैं। अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे।
कुंभ;शुभ अंक 5, शुभ रंग बादामी : मित्रों और परिचितों के कारण परेशानी से मन अशांत हो सकता है। अनावश्यक चिंताओं से छुटकारा मिलेगा। रिश्तों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। जोखिम उठाने से बचें। यात्रा सुखद रहेगी।
मिथुन;शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। कार्ययोजना में बदलाव करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं। सामाजिक संपकों का भी फायदा होगा। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। विवाद से बचें।
कन्या शुभ अंक 9, शुभ रंग नीला: साझेदारी में नए सौदे मिल सकते हैं। करियर में उन्नति के बेहतरीन अवसर मिलने की उम्मीद है। तनावपूर्ण माहौल में संयम रखने की जरूरत है। घरेलू समस्याओं के कारण मन अशांत रहेगा।
धनु:शुभ अंक 3, शुभ रंग काला: असफलता से हिम्मत न हारें। काम बदलने के बजाय शांति से योजना बनाकर चलें, सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों से खुशी मिलेगी परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। साख बढ़ेगी।
मीन;शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल : चल रही योजनाओं में अनुकूल परिणाम मिलने से उत्साहित रहेंगे। सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में पूरी ताकत लगानी पड़ेगी। अचानक लाभके अवसर मिलेंगे।। धार्मिक खर्च संभव है।


