PALI SIROHI ONLINE
मेष:शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : कार्यस्थल पर संघर्ष व दबाव में फैसले लेने से बचें। प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझने की उम्मीद है। जोखिम भरे निवेश से दूर रहें, नुकसान की संभावना है। आवागमन में सावधानी बरतें।
वृष:शुभ अंक 1, शुभ रंग स्लेटी: मन में चल रही उलझनें दूर होंगी। खान-पान में लापरवाही के कारण सेहत बिगड़ सकती है। तय यात्रा का कार्यक्रम निरस्त हो सकता है। सफलता के लिए कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार बनेगा।
मिथुन:शुभ अंक 4, शुभ रंग काला : तनाव छुटकारा मिलेगा। सपनों को साकार करने के अनुकूल अवसर मिलेंगे। काम समय पर पूरा अदा अवसर मिली सकमा हाम्यति और जोड़-तोड़ कर निजी काम निकाल लेंगे। करें,
कर्क:शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला अधिकारी आपके विचारों से प्रभावित होंगे। नए संपकों से लाभ होगा। कुछ लोग काम में अनावश्यक दखल दे सकते सकते हैं, सावधान रहें। दूसरों की बातों में आकर अपनों को विरोधी बना लेंगे।
सिंह:शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। रुचि का काम नहीं मिलने से तनाव बढ़ सकता है। यात्रा टालना बेहतर है। जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता बढ़ेगी।
कन्या शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी पुराने झगड़ों से मन उदास रहेगा। कड़ी मेहनत के बाद भी पूरा लाभ मिलना मुश्किल रहेगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के मजबूत योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता संभव है।
तुला शुभः अंक 5, शुभ रंग नारंगी बातचीत में विनम्रता बरतें, आपकी बातें किसी को आहत कर सकती हैं। खुद पर भरोसा रखें। आत्मविश्वास की कमी से बनते काम रुक सकते हैं। आसपास के माहौल से तनाव रहेगा।
वृश्चिक शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी: रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। किसी से अधिक जुड़ाव दुख दे सकता है। अनावश्यक बातों में समय और धन बर्बाद न करें। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
धनु शुभ अंक 7, शुभ रंग मटमैला पुरानी बातें याद करने से रिश्तों में कड़वाहट संभव है। मेहमानों की आवाजाही से घर में चहल-पहल रहेगी। नई योजनाओं के लिए आवश्यक धन मिल सकता है। पारिवारिक यात्रा के योग हैं।
मकर शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल : सही समय पर लिया फैसला तरक्की दिलाएगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव संभव है। खान-पान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है।
कुंभ शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा : बाहरी दबाव के चलते स्वतंत्र रूप से काम करना मुश्किल हो सकता है। लेन-देन के मामलों से चिंता बढ़ सकती है। सामूहिक कामों में सहयोग से राह निकलेगी। अटका धन वसूलने में सफल रहेंगे।
मीन शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला : आज का दिन अनुकूल रहेगा। वैचारिक गतिरोध समाप्त होने से सुकून मिलेगा। जरूरत पड़ने पर मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। मांगलिक यात्रा का योग है।


