PALI SIROHI ONLINE
मैष;शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला: करीबी उच्च शिक्षा की बाधाएं दूर होंगी। साझेदारी में आपकी भावनाएं अनदेखा कर सकते हैं। बड़ी योजना शुरू हो सकती है। आय-व्यय में तालमेल बिठाना मुश्किल हो सकता है।
वृष शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी कारोबार में सोच-समझकर फैसले लें, राह आसान होगी। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणामों को लेकर उत्साहित रहेंगे। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं।
मिथुन;शुभ अंक 8, शुभ रंग भूराः कार्यस्थल पर खींचतान हो सकती है। छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है। अच्छे व्यवहार से मित्रों का दिल जीत लेंगे। कार्ययोजना में बदलाव कर अच्छा लाभ कमाएंगे। विनम्र रहें।
कर्क;शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला आकस्मिक तुला घटनाएं आपको परेशान कर सकती हैं। बातचीत में नरमी बरतें। व्यर्थ चिंता से बचें। सही दिशा नहीं मिलने से छात्र परेशान रहेंगे। जोखिम भरे कामों की ओर रुझान बढ़ेगा।
सिंह;शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद अजनबी पर भरोसा आपको परेशानी में डाल सकता है। व्यापारिक योजनाएं पूरी करने में मुश्किलें आएंगी। आपसी मतभेद कम होने से राहत मिलेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य संभव हैं।
कन्या;शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी: अटके काम आसानी से पूरे होंगे। सुख-सुविधाओं पर बड़ा खर्च हो सकता है। कुछ लोग आपको भ्रमित करने की कोशिश करेंगे। समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा। कार्यों में गति आएगी।
तुला;शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल: भाग्योदय की संभावना बनेगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलने की उम्माद है। विरोधियों द्वारा खुलकर विरोध संभव है। रूठे मित्रों को मनाना आसान होगा। जिद में आकर कोई गलती कर बैठेंगे।
वृश्चिक;शुभ अंक 3, शुभ रंग बैंगनी: स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अधिकारियों से अच्छे तालमेल से राहत मिलेगी। मजबूरी में किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। बढ़ते सामाजिक संपर्क आपको व्यस्त रखेंगे।
धनु;शुभ अंक 5, शुभ रंग भूराः नए काम की शुरुआत संभव है। परिचितों की मदद के लिए आगे रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनेगी। धीमी शुरुआत से नुकसान संभव है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।
मकर शुभ अंक 3, शुभ रंग आसमानी : गुस्से में कही बातों से संबंध बिगड़ सकते हैं। वर्कप्लेस की व्यवस्था के लिए कड़े फैसले लेने होंगे। टालमटोल की आदत से नुकसान हो सकता है। योजनाएं सफल होंगी। यात्रा टालना बेहतर है।
कुंभ शुभ अंक 6, शुभ रंग फिरोजी : समय पर काम निपटाने का दबाव रहेगा। कुछ लोग परेशान करने की कोशिश करेंगे। समझदारी से विवाद सुलझा लेंगे। लेनदेन के मामले हल हो सकते हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन शुभ अंक 8, शुभ शुभ रंग स्लेटी: भागदौड़ से आपके काम बन जाएंगे। नए सौदे कारोबार के विस्तार में सहायक रहेंगे। अनहोनी का डर बना रहेगा। प्रॉपर्टी के मामलों में जल्दबाजी करने से बचें, नुकसान की आशंका है।


