PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
मारवाड़ जंक्शन आऊवा रेलवे स्टेशन के निकट चलती ट्रेन से गिरने – से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया।
युवक के पास मिले पहचान पत्र (आईडी कार्ड) के आधार पर परिजनों – को सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरीकर शव उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। जीआरपी थाना प्रभारी देवाराम देवासी ने बताया कि मृतक की पहचान सेल सिंह पुत्र मदरूप सिंह निवासी टेकरा, फलोदी के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सेलसिंह अजमेर से मारवाड़ जंक्शन की ओर किसी अज्ञात ट्रेन से यात्रा कर रहा था। इसी दौरान आऊवा रेलवे स्टेशन के निकट किलोमीटर संख्या 444/7 पर वह अज्ञात कारणों से चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिसमौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को मोर्चरी भिजवाया। मृतक के पास मिले आईडी कार्ड के जरिए उसकी पहचान कर परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों के मारवाड़ जंक्शन पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिया गया।


