
PALI SIROHI ONLINE
मेष: शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी: काम में सुधार का प्रयास सफलता दिलाएगा। आपको नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कड़ी मेहनत से विद्यार्थी उत्तम परिणाम पा सकते हैं। अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।
वृष : शुभ अंक 4 शुभ रंग जामुनी: आज दिन पक्ष का बना है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें। नए अवसर सफलता दिला सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खानपान से दिक्कत हो सकती है।
मिथुन : शुभ अंक 9, शुभ रंग धूरा: जोखिम उठाने को तैयार रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात तरक्की की राह खोलेगी। लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। दुविधा की स्थिति प्रगति में बाधक हो सकती है।
कर्क : शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी: आपके विचारों को परिवार का भावनात्मक संबल मिलेगा। कार्यस्थल पर समझदारी से काम लें। बुजुर्गों व अनुभवी लोगों की प्रेरणा आगे बढ़ने में सहायक रहेगी। दांपत्य संबंध मधुर होंगे।
सिंह: शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी व्यर्थ के प्रपंच में पड़ने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। तनाव के चलते सेहत बिगड़ सकती है। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। राजकीय मामले सुलझेंगे।
कन्या: शुभ अंक 2, शुभ रंग स्लेटी अपने दिल की बात खुलकर कहें, सबका साथ मिलेगा। लेनदेन के मामलों में सत्त्वधानी बरतें। महत्वपूर्ण मामलों में सक्की सहमति से निर्णय लें। यात्रा लाभदायी रहेगी। साख बढ़ेगी।
तुला: शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला सामाजिक कार्यों के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम को सराहना मिलेगी। विरोधियों की चालों का माकूल जवाब देंगे। कारोबार का विस्तार संभव है।
वृश्चिक: शुभ अंक 1, शुभ रंग आसमानी परिणय संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है। युवाओं में सफलता को लेकर उत्साह बना रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के उपेक्षापूर्ण व्यवहार से खिनता बढ़ेगी।
धनु: शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा: खुद की गलतियों पर ध्यान दें, बड़े नुकसान से बच सकते हैं। धर्म-कर्म में समय व धन खर्च होंगे। स्पष्ट बोलने की आदत नुकसान करा सकती है। संतान के भाग्योदय से प्रसनता मिलेगी।
मकर: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला अपने एवं पविार की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिरता आने से राहत मिलेगी। सूझबूझ से मुश्किल हालात से निकल सकते हैं। कारोबारी सौदे लभदायी हो सकते हैं।
कुंभ: शुभ अंक 5 शुभ रंग लाल वैचारिक गतिरोध दूर होने से राहत मिलेगी। कानूनी मामलों में पक्ष मजबूत होगा। साझेदारी लाभदायी रहेगी। सफलता के लिए दिनरात मेहनत करेंगे। झूठ बोलकर खुद मुश्किल में पड़ सकते हैं।
मीन: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला: नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ेगी। अनजान लोगों पर भरोसा भारी पड़ सकता है। आय में बढ़ोतरी के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक यात्रा सुखद रहेगी। राजकाज में सफलता मिलने की उम्मीद है।