• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सीएम भजनलाल शर्मा पंसेरी गांव में माॅर्निंग वाॅक पर निकले, रात को किसान के घर जमीन पर बैठकर खाया खाना, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 14, 2026
in Local
0
सीएम भजनलाल शर्मा पंसेरी गांव में माॅर्निंग वाॅक पर निकले, रात को किसान के घर जमीन पर बैठकर खाया खाना, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

PALI SIROHI ONLINE

रानीवाड़ा-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार-गुरुवार को जालौर जिले के रानीवाड़ा विधानसभा के दौरे पर रहे। इस दौरान बुधवार रात ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भोमाराम भील के घर जमीन पर बैठकर जनप्रतिनिधियों के साथ खाना खाते नजर आए। वहीं सुबह मुख्यमंत्री गांव में मॉर्निंग वॉक पर निकले।भोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार की महिलाओं और बुजुर्गों से बातचीत की। उन्होंने घर की व्यवस्थाओं और जीवनशैली के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान भील समाज की आराध्य देवी सेधोई माता के दर्शन भी किए।

सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम

गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंचेरी गांव में सैर की और ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने स्कूल जा रहे छोटे बच्चों से बातचीत की, उन्हें चॉकलेट और टॉफी दी।

सुबह की सैर के बाद मुख्यमंत्री ने गांव की चौहटा (गांव की चौपाल का मुख्य केंद्र) पर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की विभिन्न विकास मांगों को सुना और जिला कलेक्टर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

इसके बाद सीएम ने सुन्धा माता मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

इस दौरान मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, प्रभारी मंत्री के. के. विश्नोई, विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल और भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित सिरोही सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Previous Post

रानी-अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यायल शिक्षा प्रदेश नेतृत्व द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर रानी उपखण्ड अधिकारी शिवा जोशी को सौपा ज्ञापन

Next Post

*मदार-पालनपुर खंड से कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट:* जोधपुर-साबरमती सहित कई ट्रेनें प्रभावित, जानें किन ट्रेनों का बदला रूट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page