• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

*मदार-पालनपुर खंड से कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट:* जोधपुर-साबरमती सहित कई ट्रेनें प्रभावित, जानें किन ट्रेनों का बदला रूट

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 14, 2026
in Local
0
*मदार-पालनपुर खंड से कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट:* जोधपुर-साबरमती सहित कई ट्रेनें प्रभावित, जानें किन ट्रेनों का बदला रूट

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में मदार-पालनपुर रेलखंड पर आउवा और भिंवालिया स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 605 पर आरसीसी बॉक्स डालने का काम किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने 13 से 16 मई 2026 तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट और रेगुलेट किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।

ब्रिज निर्माण कार्य के लिए लिया ट्रैफिक ब्लॉक

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि मदार-पालनपुर रेलखंड पर आउवा और भिंवालिया स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज संख्या 605 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य किया जाएगा। विकास कार्य के चलते 13 से 16 मई तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

गाड़ी संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती रेलसेवा 14 और 15 मई को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर रेलसेवा 15 और 16 मई को रद्द रहेगी।कई ट्रेनों का बदला गया रूट

ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों को निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 14707 हनुमानगढ़-दादर और 20944 भगत की कोठी-बान्द्रा रेलसेवा 15 मई को वाया लूनी-भीलड़ी-महेसाना होकर संचालित होंगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 20943 बान्द्रा-भगत की कोठी, 20694 बेंगलुरु-जोधपुर, 20496 हडपसर-जोधपुर, 19223 साबरमती-जम्मूतवी और 12462 साबरमती-जोधपुर रेलसेवाएं 13 से 15 मई के बीच वाया महेसाना-भीलड़ी-लूनी होकर चलेंगी।

इन ट्रेनों का परिवर्तित मार्ग में पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनवाल, जालोर और समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

गंगानगर-बान्द्रा ट्रेन भी डायवर्ट

गाड़ी संख्या 14701 गंगानगर-बान्द्रा रेलसेवा 14 मई को वाया अजमेर-चित्तौड़गढ़-रतलाम-वडोदरा होकर संचालित की जाएगी।कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते रोका जाएगा

यातायात प्रबंधन के तहत गाड़ी संख्या 12479 जोधपुर-बान्द्रा रेलसेवा को 15 मई को मारवाड़ जंक्शन पर 15 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। वहीं गाड़ी संख्या 22548 साबरमती-ग्वालियर रेलसेवा को आबूरोड-भिंवालिया के बीच 20 मिनट रोककर संचालित किया जाएगा।

यात्रियों को दी गई सलाह

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ केंद्र से ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

Previous Post

सीएम भजनलाल शर्मा पंसेरी गांव में माॅर्निंग वाॅक पर निकले, रात को किसान के घर जमीन पर बैठकर खाया खाना, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

Next Post

आबुरोड-व्यापारी से नकदी-मोबाइल छीनने का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार, आबूरोड पुलिस की कार्रवाई

Next Post
आबुरोड-व्यापारी से नकदी-मोबाइल छीनने का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार, आबूरोड पुलिस की कार्रवाई

आबुरोड-व्यापारी से नकदी-मोबाइल छीनने का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार, आबूरोड पुलिस की कार्रवाई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page