• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी मे 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 21, 2026
in Local
0
रानी मे 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

रानी मे 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

“समत्वं योग उच्यते” एवं “मन संतुलन योग” थीम पर धर्मवीर मैदान रानी में हुआ आयोजन

नगराज वैष्णव
रानी। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन धर्मवीर मैदान, रानी में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की थीम “समत्वं योग उच्यते” एवं “मन संतुलन योग” रही। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों तथा आमजन ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया।

योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में मानसिक संतुलन एवं तनाव मुक्ति के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। योग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विकास अधिकारी नारायणसिंह राजपुरोहित , तहसीलदार मोहनलाल राठौड , भाजपा शहर अध्यक्ष हरीश गेहलोत , डालचंद चौहान , इश्वर सिंह, के एम शर्मा , गोपाल सिंह , तहसील कार्यलय , एस डि एम कार्यलय , शिक्षा विभाग , पी डब्लु डि से रितेश गर्गपुलीस विभाग सिपाई , नगरपालिका स्टाफ, शर्बत व केले का वितरण नगरपालिका द्वारा,

Previous Post

बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने  नशामुक्ति का सकल्प दिलाकर किया योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास

Next Post

रानी-धर्मवीर मैदान के चारों ओर गंदे पानी की समस्या, श्रद्धालु व मेलार्थी परेशान

Next Post
रानी-धर्मवीर मैदान के चारों ओर गंदे पानी की समस्या, श्रद्धालु व मेलार्थी परेशान

रानी-धर्मवीर मैदान के चारों ओर गंदे पानी की समस्या, श्रद्धालु व मेलार्थी परेशान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page