PALI SIROHI ONLINE
धर्मवीर मैदान के चारों ओर गंदे पानी की समस्या, श्रद्धालु व मेलार्थी परेशान
नगराज वैष्णव
रानी के धर्मवीर मैदान के तीनों ओर पिछले लगभग एक माह से नालियों का गंदा पानी बह रहा है, जिससे आमजन, श्रद्धालुओं और मेलार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैदान के समीप स्थित गजानन्द मंदिर एवं खाटू श्यामजी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रद्धालु घर से पवित्र होकर मंदिर दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन मंदिर मार्ग पर फैले गंदे पानी के कारण उन्हें असुविधा झेलनी पड़ रही है। वर्तमान में धर्मवीर मैदान में मेला भी संचालित है, जिससे बाहर से आने वाले मेलार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नागरिकों ने आरोप लगाया कि समस्या की जानकारी कई बार प्रशासन और नगरपालिका को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि नगरपालिका की व्यवस्था एक कर्मचारी के भरोसे चल रही है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के दौरान मैदान के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने मिट्टी डालकर पानी का बहाव दूसरी ओर की कॉलोनी की तरफ मोड़ दिया गया, जिससे स्थानीय निवासियों में भी नाराजगी देखी गई।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन एवं नगरपालिका से शीघ्र स्थायी समाधान कर धर्मवीर मैदान, मंदिर मार्ग एवं आसपास के क्षेत्र को गंदे पानी की समस्या से मुक्त कराने की मांग की है।धर्मवीर मैदान के चारों ओर गंदे पानी की समस्या, श्रद्धालु व मेलार्थी परेशान
नगराज वैष्णव
रानी के धर्मवीर मैदान के तीनों ओर पिछले लगभग एक माह से नालियों का गंदा पानी बह रहा है, जिससे आमजन, श्रद्धालुओं और मेलार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है


