PALI SIROHI ONLINE
रानी-रानी तहसील में नव नियुक्त कर्मचारी भरतसिंह कुंपावत पर शराब के नशे में ड्यूटी पर आकर अभद्रता और हंगामा करने का आरोप लगा है। इस मामले में वकील मंडल रानी ने तहसीलदार आंबाराम बोसिया को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि गुरुवार को कर्मचारी भरतसिंह शराब के नशे में तहसील कार्यालय पहुंचा। उसने वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार के साथ गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कर्मचारी की मेडिकल जांच की मांग की। इस पर वह दीवार फांदकर मौके से चला गया।
वकील मंडल ने कार्रवाई की मांग की
अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी इस कर्मचारी ने एक महिला अधिवक्ता से बदतमीजी की थी। वकील मंडल ने कर्मचारी के व्यवहार की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर फील्ड से लौटे तहसीलदार बोसिया ने अधिवक्ताओं को मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ये रहे मौजूद
इस दौरान सचिव राजेश सोलंकी, सुरेश सीरवी, राजेन्द्र प्रसाद गौतम, सुभाषचन्द्र पुरोहित, राजेन्द्र राजपुरोहित, सुरेश मेहरा, विजय राजपुरोहित, किशोरसिंह राठौड़ और भरत रामावत सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।


