PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/नगराज वैष्णव
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली जिला पाली, पारस राम चौधरी उप अधीक्षक वृत बाली के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी आनन्द कुमार नि.पु. के नेतृत्व में दिनांक 26.02.2026 को समय करीब 2.30 पीएम पर केनपुरा रोड रानी में ग्रेनाईट एवं मार्बल के गोदाम पर बैठे प्रार्थी आरिफ खान एवं उसके भाई अशरफ के साथ फॉरच्यूनर एवं बोलेरो केम्पर में सवार होकर आये करीब 8-10 लोगो द्वारा हमला करने की घटना होने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना हाजा पर प्रकरण संख्या 58 दिनांक 26.02.2026 धारा 191 (2), 333,115 (2), 324(4),324 (5)109(1),117 (2) बीएनएस पुलिस थाना रानी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। उक्त हत्या के प्रयास में शामिल सभी अज्ञात आरोपियों को नामजद कर गिरफतार करने हेतु टीमों का गठन किया जाकर उक्त घटनाक्रम से जुड़े समस्त पहलुओ पर गहनता से अनुसंधान करने तथा पर्दाफाश करने हेतू आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त होने पर पूर्व मे सात आरोपियों को गिरफतार किया जा चुका है। एवं उक्त घटना का मुख्य आरोपी एवं सरगना केशरसिंह पुत्र भीकसिंह उम्र 35 साल निवासी बांकली पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली को गिरफतार करने हेतु विशेष टीम को गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा कड़ी मेहनत लग्न एंव कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए मुखबीर तंत्र, आसुचना संकलन, तकनीकी सहयोग से एक हजार रूपये का ईनामी अपराधी एवं सरगना केशरसिंह पुत्र भीकसिंह उम्र 35 साल निवासी बांकली पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली (पुलिस थाना सुमेरपुर सदर का हिस्ट्रीशीटर) को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। एवं घटना में प्रयुक्त वाहन फॉरच्यूनर नम्बर जीजे 01 आर ई 2526 एवं बोलेरो केम्पर नम्बर आरजे 57 जीए 0960 को जब्त किया गया। गिरफतार मुलजिम से प्रकरण मे गहन अनुसंधान जारी है। उक्त ईनामी अपराधी पुलिस थाना गुडा एन्दला में भी अपहरण के प्रकरण में वांछित है।
गठित टीम :-
01. आनन्द कुमार नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रानी जिला पाली।
02.भगाराम मीणा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर सदर जिला पाली।
03. ओटाराम सउनि पुलिस थाना रानी जिला पाली।
04. जालाराम सउनि पुलिस थाना सुमेरपुर सदर जिला पाली।
05. किकाराम सउनि पुलिस थाना सुमेरपुर सदर जिला पाली।
06.रामसिंह सउनि पुलिस थाना सुमेरपुर सदर जिला पाली।
07. रमेश कुमार मुआ 882 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
08. जसवंतसिंह मुआ 248 पुलिस थाना सुमेरपुर सदर जिला पाली।
09. जयसिंह कानि 156 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
10. दशरथ सिंह कानि 733 पुलिस थाना सुमेरपुर सदर (विशेष भूमिका)।
11. 11. श्री प्रवीण कुमार कानि 587 पुलिस थाना सुमेरपुर सदर (विशेष भूमिका)।
12. हनुमान राम कानि 1271 पुलिस थाना सुमेरपुर सदर।
13. रामेश्वरी मकानि 1521 पुलिस थाना सुमेरपुर सदर।
गिरफ्तार मुलजिम का नाम पता एवं दर्ज प्रकरण :-
कस नाम पता मुलजिम
1.केशरसिंह पुत्र भीकसिंह उम्र 35 साल निवासी बांकली पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली।

