• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी शहरी सेवा शिविर में विधायक केसाराम चौधरी ने सुनी जनसमस्याएं, कई मामलों का मौके पर कराया समाधान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 19, 2026
in Local
0
रानी शहरी सेवा शिविर में विधायक केसाराम चौधरी ने सुनी जनसमस्याएं, कई मामलों का मौके पर कराया समाधान

PALI SIROHI ONLINE

रानी शहरी सेवा शिविर में विधायक केसाराम चौधरी ने सुनी जनसमस्याएं, कई मामलों का मौके पर कराया समाधान
नगराज वैष्णव
रानी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित शहरी सेवा शिविर में विधायक केसाराम चौधरी ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
शिविर के दौरान लक्षमण देवडा बंजारा रामायण नगर में लंबे समय से लंबित पड़े पट्टों का मामला विधायक के समक्ष रखा गया। इस पर विधायक चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर पट्टे जारी करने के निर्देश दिए। वहीं एक कॉलोनी में रास्ते के लिए पट्टा देने का मामला सामने आने पर भी उन्होंने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।

पेट्रोल पंप के समीप नाली निर्माण की मांग पर विधायक ने अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, आवासीय पट्टे, विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा स्वरोजगार ऋण योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृतियां प्रदान की गईं, जिससे लाभार्थियों में खुशी का माहौल रहा।
इस अवसर पर रानी निवासी मगराज चौधरी ने विधायक केसाराम चौधरी का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत, भाजपा महामंत्री डालचंद चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव, विजोवा मंडल अध्यक्ष उत्तमसिंह राजपुरोहित सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी स्वागत किया। इन्दसिंह, ईश्वर सिह, हरीश चौधरी , मोहन सोलंकी वीजोवा, पवन मेवाड़ा

शिविर के दौरान मेन बाजार स्थित चौधरी स्वीट्स के पास बिजली के पोलों पर नीचे लटक रहे तारों को ऊंचा करने की मांग उठी। विधायक चौधरी ने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर तारों को शीघ्र व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post

सेवाड़ी में सड़क किनारे खड़ी कार पर गिरा नीम का पेड़, वाहन क्षतिग्रस्त

Next Post

रानी-हत्या के प्रयास का वांछित ईनामी सुमेरपूर के हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफतार

Next Post
रानी-हत्या के प्रयास का वांछित ईनामी सुमेरपूर के हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफतार

रानी-हत्या के प्रयास का वांछित ईनामी सुमेरपूर के हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफतार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page