PALI SIROHI ONLINE
रानी एसबीआई शाखा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित
नगराज वैष्णव
रानी। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की रानी शाखा के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को स्वर्ण जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाखा के सबसे अधिक व्यवसाय करने वाली फर्म अंजनी एग्रो फूड प्रोडक्ट, रानी के संचालक अंजनी कुमार अग्रवाल तथा लालाराम सिरवी के हाथों केक काटकर समारोह का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में ग्राहकों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान शाखा की 50 वर्षों की सफल यात्रा पर प्रकाश डालते हुए सभी ने बैंक की प्रगति एवं ग्राहकों के सहयोग की सराहना की।
शाखा प्रबंधक रणवीर सिंह ने सभी ग्राहकों, व्यापारियों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके निरंतर विश्वास और सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


