PALI SIROHI ONLINE
रानी-3 वर्षों से बंद पड़ा नाला 2 घंटे में खुलवाया, अधिकारियों ने स्वयं किया श्रमदान
नगराज वैष्णव
रानी। ग्राम विजोवा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान पिछले तीन वर्षों से बंद पड़े नाले को प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से मात्र दो घंटे में खोल दिया गया। नाले के बंद होने से ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। २२ विभागो के कार्मीक उपस्थित होकर जन समस्याओ का किया निराकरण ! तथा समस्याए सुनी गई !
शिविर के दौरान रानी विकास अधिकारी नारायणसिंह राजपुरोहित ने ग्रामीणों को स्वच्छता एवं जनसहभागिता के लिए प्रेरित किया तथा स्वयं फावड़ा लेकर नाले की सफाई कार्य में जुट गए। उनके साथ ग्रामीणों ने भी श्रमदान करते हुए नाले की खुदाई एवं सफाई कर मार्ग को सुचारु बनाया।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी शिवा जोशी, तहसीलदार मोहनलाल राठौड़, विकास अधिकारी नारायणसिंह राजपुरोहित, भाजपा नेता रामलाल प्रजापत, मोहन सोलंकी, हरीश देवासी तथा डॉ. ओजस रावल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्वयं श्रमदान कर समस्या के समाधान की पहल की सराहना करते हुए इसे जनसहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

