• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी-श्रीराम नगर कॉलोनी में सफाई व रोड लाइट की समस्या, कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 2, 2026
in Local
0
रानी-श्रीराम नगर कॉलोनी में सफाई व रोड लाइट की समस्या, कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन

PALI SIROHI ONLINE

श्रीराम नगर कॉलोनी में सफाई व रोड लाइट की समस्या, कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन

नगराज वैष्णव
रानी। वार्ड संख्या 15 स्थित मोकमपुरा रोड की श्रीराम नगर कॉलोनी के निवासियों ने कॉलोनी में सफाई व्यवस्था एवं रोड लाइट सुविधा नहीं होने पर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया गया कि कॉलोनी में आज तक नगर पालिका द्वारा नियमित सफाई कर्मचारी नहीं लगाया गया है, जिसके कारण क्षेत्र में कचरा और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा मच्छरों की बढ़ती संख्या के कारण मौसमी बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
कॉलोनीवासियों ने यह भी बताया कि क्षेत्र में बिजली के पोल लगाए जा चुके हैं, लेकिन अब तक रोड लाइट व्यवस्था शुरू नहीं की गई है। रात के समय अंधेरा रहने से आमजन को आवागमन में कठिनाई होती है तथा चोरी और असामाजिक गतिविधियों का भय बना रहता है।

ज्ञापन में नगर पालिका प्रशासन से श्रीराम नगर कॉलोनी में प्रतिदिन सफाई कर्मचारी नियुक्त करने तथा शीघ्र रोड लाइट व्यवस्था शुरू कराने की मांग की गई है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
इस दौरान कॉलोनी के कई निवासियों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया।श्रीराम नगर कॉलोनी में सफाई व रोड लाइट की समस्या, कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन
रानी। वार्ड संख्या 15 स्थित मोकमपुरा रोड की श्रीराम नगर कॉलोनी के निवासियों ने कॉलोनी में सफाई व्यवस्था एवं रोड लाइट सुविधा नहीं होने पर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया गया कि कॉलोनी में आज तक नगर पालिका द्वारा नियमित सफाई कर्मचारी नहीं लगाया गया है, जिसके कारण क्षेत्र में कचरा और गदगी फैल गई , कई बिमारियो का खतरा पैदा हो गया !

Previous Post

विशेष जन सुनवाई एवं चौपाल का आयोजन 04 जून को, खिंवाड़ा घाणेराव में होगा

Next Post

नर्सिंगकर्मी बोले- बच्चे कैसे पालेंगे, हम तो बेरोजगार हो गएः सविंदा पर लगे 35 नर्सिंगकर्मियों को निकाला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page