PALI SIROHI ONLINE
सेवानिवृत्ति पर मदनदास वैष्णव का विद्यालय परिवार ने किया सम्मान
नगराज वैष्णव
रानी (पाली)। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रानी गांव में उप प्राचार्य मदनदास वैष्णव के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा भावभीना सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्हें विद्यालय परिवार की ओर से प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके 33 वर्ष 11 माह के उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योगदान की सराहना की गई।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि मदनदास वैष्णव ने अपने सेवाकाल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विद्यालय के विकास में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उनके सरल, विनम्र एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व की सभी ने प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय परिवार ने उनके दीर्घ, समर्पित एवं प्रेरणादायी सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। समारोह का समापन सम्मान एवं शुभकामनाओं के साथ हुआ।


