PALI SIROHI ONLINE
समाजसेवी दम्पति ने राजकीय विद्यालय में 10वीं व 12वीं की परीक्षा फीस भेंट की
चामुंडेरी: चामुंडेरी गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 10वीं व 12वीं की वे छात्राएं जिनके ऊपर पिता का साया नहीं रहा और जरूरतमंद सभी छात्राओं की परीक्षा फीस समाजसेवी दम्पति एडवोकेट दिलीप कुमार मीणा और जशोदा मीणा ने विद्यालय स्टाफ को भेंट की।
समाजसेवी एडवोकेट दिलीप कुमार मीणा ने बताया कि शिक्षादान महादान है और कहा कि हम दोनों पति पत्नी मिलकर आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा सहयोग करते रहेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजीव कुमार जानी, व्याख्याता सोनल कंवर चौहान, अध्यापक महावीर सिंह, भरत कुमार बोहरा, रताराम मीणा, महिमा कंवर, कैलाश कुमार बोहरा, गजा राम एव समस्त स्टाफ गण उपस्थित रहे।

