रानी रेलवे स्टेशन पर स्कूटी चोरी, रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से प्रार्थी परेशान,दो विभागो के बीच मे अटका मामला
PALI SIROHI ONLINE
रानी रेलवे स्टेशन पर स्कूटी चोरी, रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से प्रार्थी परेशान,दो विभागो के बीच मे अटका मामला
नगराज वैष्णव
रानी निवासी डालचंद मीणा पुत्र भेरुलाल मीणा ने आरोप लगाया कि उनकी स्कूटी चोरी होने के बावजूद रानी पुलिस एवं जीआरपी पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है, जिससे वे परेशान हैं। प्रार्थी ने बताया कि वह भारतीय रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत हैं तथा 13 मई 2026 को रानी रेलवे स्टेशन यार्ड में ड्यूटी पर थे।
प्रार्थी के अनुसार सुबह6 बजे से 4 बजे तक ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपनी स्कूटी नंबर Up 80 G J 4604 है D F CC और चुंगी नाका पुलिया के बीच खड़ी थी 8 सुबह ड्यूटी समाप्त होने पर वापस लौटे तो स्कूटी मौके से गायब मिली।
काफी तलाश करने के बाद भी स्कूटी का कोई सुराग नहीं मिलने पर प्रार्थी ने रानी पुलिस थाना एवं जीआरपी पुलिस से संपर्क किया, लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से प्रार्थी परेशान होकर न्याय की गुहार लगा रहा है। प्रार्थी ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर स्कूटी बरामद करने एवं रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

